NEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

NEET Latest News: नीट यूजी री-एग्जाम का रिजल्ट 20 जुलाई तक जारी होने की संभावना है। छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड देख सकेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 के बाद शुरू हो सकती है।
NEET UG 2026 Result: NEET re-exam result may be declared by July 20, here's how you can check it
नीट यूजी री-एग्जाम (सोर्स- एआई-नीर्मित)
Updated on

NEET UG Re-exam Result 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026 Re-Exam) में शामिल हुए 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। 22 जून 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस री-एग्जाम के बाद से छात्र लगातार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हर दिन सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर रिजल्ट की संभावित तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की निगाहें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स और एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, नीट यूजी री-एग्जाम रिज्लट 20 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक अंतिम तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR), कटऑफ, मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी जारी होने की संभावना है।

NEET का रिजल्ट कहा से देखें

आपको बता दें कि नीट यूजी री-एग्जाम 2026 का रिज्लट स्टूडेंट्स सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से NTA की ऑफिशयल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अपडेट्स पर ही नजर बनाए रखें।

NEET UG 2026 Result कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले NEET UG 2026 Result के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना Application Number, Password और स्क्रीन पर दिया गया Security Pin दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Sign In बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करते ही आपका NEET UG 2026 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब आप अपना स्कोरकार्ड (Scorecard) चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते हैं।

NEET UG 2026 Counselling: 20 जुलाई के बाद शुरू हो सकती है प्रक्रिया

नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगी। फिलहाल माना जा रहा है कि काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 के बाद शुरू हो सकती है। हालांकि, इसकी अंतिम तारीखों की पुष्टि रिजल्ट घोषित होने के बाद ही की जाएगी।

एमसीसी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया कोटा (AIQ) काउंसलिंग कई चरणों में पूरी होगी। इसमें राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 (मॉप-अप राउंड) और अंत में स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक चरण में अभ्यर्थियों को अपनी रैंक, कटऑफ और सीट उपलब्धता के आधार पर मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी सभी आधिकारिक अपडेट्स के लिए एनटीए की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Navbharat Live
navbharatlive.com