

NEET PG Registration 2026: मेडिकल पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई शाम 5 बजे से 21 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा शहर (Exam City) की अग्रिम सूचना 11 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।
आवेदन करने वाले छात्रों को फॉर्म भरने से पहले अच्छी तरह से निर्देश (Information Bulletin) को एक बार ज़रूर पढ़ें। एनबीईएमएस (NBEMS) ने सलाह दी है कि आखिरी तारीख का इंतज़ार न करें और अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द पूरा कर लें।
NEET PG 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार हैं:
सभी उम्मीदवारों को मेडिकल बोर्ड नें इस बात का ध्यान विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है, कि NEET PG 2026 के लिए परीक्षा केंद्र ओर परीक्षा शहर का बंटवारा "पहले आओं पहले पाओ" के आधार पर नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को फार्म भरते समय तीन राज्यों का चयन करना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार उम्मीदवार का पहला पसंदीदा राज्य वहीं रहेगा जो उसका वर्तमान पता है।
ध्यान दे कीं फार्म भरने के बाद 'एडिट विंडो' मे भी उम्मीदवार के घर का पता और चूने गए राज्यों के विकल्प नहीं बदले जाएंगे। मेडिकल बोर्ड के अधिकारिक सूचना जारी कर कहा है कि "उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि आवेदन फॉर्म जल्दी जमा करने से आपको अपनी पसंद का परीक्षा राज्य, शहर या केंद्र मिलने की कोई गारंटी नहीं मिलती है। परीक्षा केंद्रों का आवंटन इस आधार पर नहीं किया जाता है कि आपने फॉर्म कितनी जल्दी भरा है।"
NEET PG 2026 आवेदन प्रक्रिया: महत्वपूर्ण जानकारी
दरअसल कई छात्र फोटो अपलोड करने में गड़बड़ी कर देते हैं, जिसके कारण उनका एडमिट कार्ड रुक जाता है इस बार मेडिकल बोर्ड ने साफ कहा है कि उम्मीदवारों को तीन माह के भीतर खिंची गई फोटो को पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी जिसमें उनका फेस साफ और स्वच्छ दिखाई दे।
एडिट की हुई फोटो या गलत तरीके से ली हुई फोटो वाले आवेदन फार्मों को तुरंत नामंजूर कर दिया जाएगा। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि छात्र अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें, तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले आवेदन को पूरा करें।