
विनय नरवाल और हिमांशी नरवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
करनालः कश्मीर के पहलगाम आतंकियों ने नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की गोली मार कर हत्या कर दी। उनको गोली मारने से पहले एक ने कहा कि लगता है ये मुसमान नहीं है। 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट की पत्नी हिमांशी ने रोते हुए जीवन के सबसे गमगीन लम्हे को कैमरे के सामने बयां किया। हरियाणा के करनाल निवासी विनय नरवाल की एक सप्ताह पहले शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ कश्मीर हनीमून पर पर गए थे।
विनय की मौत की सूचना मिलते ही उनके पिता, बहन और ससुर रात को ही कश्मीर रवाना हो गए। जहां बुधवार सुबह विनय का पोस्टमॉर्टम हुआ। जिसके बाद पार्थिव देह हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया, जहां उन्हें नेवी के हेडक्वार्टर में श्रद्धांजलि दी गई।
लेफ्टिनेंट के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे सीएम
विनय नरवाल का आज उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे। इससे पहले सीएम ने विनय के दादा से वीडियो कॉल पर बातचीत कर ढांढस बंधाया और आश्वास्त किया सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने यह काम किया है, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार इस पर सख्त कार्रवाई करेगी। भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।”
पत्नी हिमांशी ने किया था खुलासा- नाम पूछकर गोली मारी
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमांशी नरवाल की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कर रहीं है कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी। हिमांशी वीडियो में कहा रहीं हैं कि मैं अपने पति के साथ भेलपुरी खा रही थी तभी एक आदमी आया और उसने कहा कि मुस्लिम नहीं है, फिर गोली मार दी।
खट्टर ने विनय के दादा हवा सिंह से की बात
वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि विनय हमेशा अमर रहेगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विनय के दादा हवा सिंह से वीडियो कॉल के जरिए बात करते हुए कहा- “यह बहुत बड़ा मामला है, और इसे शब्दों में पूरा व्यक्त नहीं किया जा सकता। मुझे पता चला है कि उनकी हाल ही में शादी हुई थी। बस यही कहना है कि देश के लिए शहीद होने वालों का नाम हमेशा अमर रहेगा। आपको हिम्मत रखनी होगी। भगवान विनय की आत्मा को शांति प्रदान करें।”






