-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Nathuram Godse Birthday Interesting Stories
कुलदेवी का दूत था महात्मा गांधी का हत्यारा? इस वजह से नाथूराम पड़ा नाम, यहां पढ़ें गोडसे की अनटोल्ड स्टोरी
- Written By: अभिषेक सिंह
आज नाथूराम गोडसे का जन्मदिन इस बहस से दूर आज हम आपको उसकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्से बताने वाले हैं। इन किस्सों का जिक्र मनोहर मालगांवकर की किताब 'द मैन हू किल्ड गांधी में किया गया है...

नाथूराम गोडसे (डिजाइन फोटो)
नागपुर: नाथूराम गोड़से को महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर जाना जाता है। लेकिन राजनैतिक गलियारों में तमाम लोग उसे देशभक्त के रूप में देखते हैं। आज यानी 19 मई को नाथूराम का जन्मदिन है। हो सकता है कुछ संगठन इस बार भी गोडसे का जन्मदिन मनाएं क्योंकि बीते सालों में ऐसा होता रहा है।
खैर! नाथूराम गोडसे देशभक्त था या हत्यारा…? कौन उसका जन्मदिन मनाएगा कौन नहीं? इस बहस से दूर आज हम आपको उसकी जिंदगी से जुड़े कुछ रोचक किस्से बताने वाले हैं। इन किस्सों का जिक्र मनोहर मालगांवकर की किताब ‘द मैन हू किल्ड गांधी में किया गया है। तो चलिए जानते हैं…
जन्म और शुरुआती जीवन
नाथूराम गोडसे का पूरा नाम नाथूराम विनायक गोडसे था। उनका जन्म 19 मई 1910 को एक मध्यम वर्गीय चितपावन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता विनायक गोडसे भारतीय डाक विभाग में काम करते थे। पूरा परिवार पुणे के पास एक गाँव में रहता था।
सम्बंधित ख़बरें
कोमोलिका बनकर घर-घर में छाईं उर्वशी ढोलकिया, तलाक के बाद अकेले पाले दो बेटे, संघर्ष से बनीं टीवी की फेमस विलेन
5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Chandrashekhar Vaidya Birthday:13 साल में दूल्हा बने, 7वीं के बाद छूटी पढ़ाई, ‘रामायण’ ने बदली किस्मत
Kailash Kher Birthday: वड़ा पाव खाकर काटे थे दिन… 300 जिंगल्स गाने के बाद मिली पहचान, जानें कैसे बदली किस्मत
इसलिए नाथूराम पड़ा नाम
पुस्तक में दावा किया गया है कि नाथूराम को बचपन से ही लड़कियों की तरह पाला गया था। वह नाक में नथनी पहनते थे। बचपन में उनका नाम रामचंद्र रखा गया था। नथनी पहनने की वजह से उनका नाम नाथूराम रखा गया।
नाथूराम गोडसे (सोर्स-सोशल मीडिया)
जब नाथूराम के पिता विनायक 17 साल के थे, तब उनकी शादी 10 साल की लड़की से कर दी गई थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ। 2 साल बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद एक बेटी भी हुई जो बच गई। फिर उनके 2 और बेटे हुए जो मर गए। परिवार के लोगों में यह मान्यता थी कि परिवार पर लगे किसी श्राप की वजह से उनके बेटे जीवित नहीं रह पाए।
ज्योतिषी ने दी ये सलाह
ज्योतिषी ने परिवार को सुझाव दिया कि अगर वे लड़के को लड़की की तरह पालेंगे तो वह जीवित रहेगा। किताब के अनुसार विनायक और उनकी पत्नी ने भगवान से प्रार्थना की कि अगर उन्हें लड़का हुआ तो वे उसे लड़की की तरह पालेंगे। 19 मई 1910 को उनके घर एक लड़का पैदा हुआ और माता-पिता ने उसका नाम रामचंद्र रखा।
कुलदेवी का दूत मानता था परिवार
परिवार के लोग उसे कुलदेवी का दूत मानते थे। ज्योतिषी की सलाह के अनुसार परिवार ने रामचंद्र की नाक छिदवा दी और उसे नथ पहना दी। इस वजह से लोग उसे नाथूराम कहने लगे। कहा जाता है कि लोग उसे लड़कियों की तरह रहने के लिए चिढ़ाते थे। परिवार के अनुसार बचपन में वह कुलदेवी के सामने ध्यान में बैठा रहता था और कुलदेवी उसके माध्यम से उत्तर देती थीं।
10वीं में फेल हुआ था गोडसे
किताब के अनुसार 16 साल की उम्र तक नाथूराम काफी बदल गया था। वह धर्म को छोड़कर दुनिया के दूसरे मामलों में दिलचस्पी लेने लगा था। उसे तैराकी का शौक था और वह सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेने लगा था। नाथूराम पढ़ाई में बहुत अच्छा नहीं था और 10वीं कक्षा में फेल हो गया था।
गांधी की हत्या का नहीं था अफसोस
नाथूराम की रुचि इतिहास और पौराणिक कथाओं में थी। बाद में वह वीर सावरकर के विचारों से प्रभावित हुआ। महात्मा गांधी की हत्या के आरोप में उसे 15 नवंबर 1949 को 39 साल की उम्र में फांसी पर लटका दिया गया। हत्या के बाद नाथूराम ने अदालत में जो पक्ष रखा, उसके अनुसार वह गांधीजी को भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार और मुसलमानों का हितैषी मानता था। वह उन्हें हिंदुओं के विनाश के लिए जिम्मेदार मानता था और उसकी हत्या का उसे कोई अफसोस नहीं था।
Nathuram godse birthday interesting stories
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जीतू पटवारी के भाई को ड्रग्स के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार! DCP ने दी जानकारी; सामने आया पूरा मामला
Jul 09, 2026 | 08:39 PMKal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Jul 09, 2026 | 08:31 PMबिना बारिश के ताश के पत्तों की तरह ढहा महाराष्ट्र का एलिवेटेड ब्रिज! रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Jul 09, 2026 | 08:31 PMनवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
Jul 09, 2026 | 08:22 PMयोगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
Jul 09, 2026 | 08:21 PMसाइकिल से 40 हजार KM की भारत यात्रा पर निकला हरियाणा का युवक; उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन
Jul 09, 2026 | 08:20 PMसागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














