-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Narendra Modi Lakshadweep Many Celebrities Including Salman Khan Akshay Kumar Praised
PM मोदी की यात्रा के बाद सलमान खान, अक्षय कुमार समेत कई हस्तियों ने की लक्षद्वीप की तारीफ, पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपील
- Written By: शुभम सोनडवले

मुंबई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के लक्षद्वीप (Lakshadweep) दौरे के बाद सलमान खान (Salman Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) जैसी बॉलीवुड हस्तियों और क्रिकेटर ने प्रशंसकों से भारतीय पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की रविवार को अपील की। इन हस्तियों ने प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के मंत्रियों की ‘अपमानजनक टिप्पणियों’ पर विवाद के बीच यह अपील की। बॉलीवुड हस्तियों के अलावा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और वेंकटेश प्रसाद ने भी सोशल मीडिया मंच पर लोगों से भारतीय पर्यटन क्षेत्र का समर्थन करने का आग्रह किया।
मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ “अपमानजनक टिप्पणी” पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को रविवार को निलंबित कर दिया। मालदीव सरकार ने उनकी टिप्पणियों से किनारा करते हुए कहा कि “ये उनकी व्यक्तिगत राय है और वे सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।”
अभिनेता सलमान खान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लक्षद्वीप के स्वच्छ समुद्र तटों का आनंद लेते देखना “अच्छा” लगा। उन्होंने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस क्लैश, मंगलवार को किस फिल्म ने मारी बाजी?
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
It is so cool to see our Hon PM Narendrabhai Modi at the beautiful clean n stunning beaches of Lakshadweep, and the best part is that yeh hamare India mein hain. — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 7, 2024
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा कि लक्षद्वीप ने उनका दिल जीत लिया है। उन्होंने पोस्ट किया, “समृद्ध संस्कृति, शांत समुद्र तट और यहां के लोगों की वास्तविक गर्मजोशी एक मनमोहक आकर्षण पैदा करती है।”
Lost in the azure embrace, Lakshadweep islands have captured my heart. The rich culture, tranquil beaches, and the genuine warmth of its people create an enchanting allure. Join me in celebrating the inclusivity and unparalleled beauty of these islands – a treasure trove waiting… — Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) January 7, 2024
श्रद्धा कपूर और अन्य सितारों ने हैशटैग ‘एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स’ और ‘लक्षद्वीप’ का इस्तेमाल करके ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा किये।
All these images and memes making me super FOMO now ?
Lakshadweep has such pristine beaches and coastlines, thriving local culture, I’m on the verge of booking an impulse chhutti ❤️
This year, why not #ExploreIndianIslands pic.twitter.com/fTWmZTycpO — Shraddha (@ShraddhaKapoor) January 7, 2024
मालदीव में अपने परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने वाले अक्षय कुमार ने मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों की “घृणास्पद और नस्लवादी” टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने कहा, “आश्चर्य है कि वे उस देश के साथ ऐसा कर रहे हैं, जहां से सबसे अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं… हम अपने पड़ोसियों के लिए अच्छे हैं, लेकिन हमें बिना किसी कारण के ऐसी नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए?”
Came across comments from prominent public figures from Maldives passing hateful and racist comments on Indians. Surprised that they are doing this to a country that sends them the maximum number of tourists.
We are good to our neighbors but
why should we tolerate such… pic.twitter.com/DXRqkQFguN — Akshay Kumar (@akshaykumar) January 7, 2024
पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने पोस्ट किया, ‘‘एक उप मंत्री हमारे देश के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। मालदीव काफी हद तक एक गरीब देश है, जो महंगे पर्यटन पर निर्भर है और यहां 15 प्रतिशत से अधिक पर्यटक भारत से आते हैं।” उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत में बहुत सारे खूबसूरत तटीय शहर हैं और उनमें से कई को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने का यह एक शानदार अवसर है।”
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने अपना 50वां जन्मदिन सिंधुदुर्ग में मनाया और महाराष्ट्र के तटीय शहर से वह सब कुछ मिला, जो हम चाहते थे।
250+ days since we rang in my 50th birthday in Sindhudurg! The coastal town offered everything we wanted, and more. Gorgeous locations combined with wonderful hospitality left us with a treasure trove of memories. India is blessed with beautiful coastlines and pristine… pic.twitter.com/DUCM0NmNCz — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 7, 2024
पांड्या ने कहा कि यह “बेहद दुखद” है कि भारत के बारे में क्या कहा जा रहा है। फिल्मकार मधुर भंडारकर और अभिनेताओं जॉन अब्राहम तथा रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री कंगना रनौत भी सोशल मीडिया के माध्यम से लक्षद्वीप का प्रचार करने वाली कुछ भारतीय फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं। मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए दो और तीन जनवरी को लक्षद्वीप में थे। (एजेंसी)
Narendra modi lakshadweep many celebrities including salman khan akshay kumar praised
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बॉलीवुड में मेरा कोई दोस्त नहीं’, शहनाज गिल का छलका दर्द, इंडस्ट्री को लेकर कही दिल की बात
Jul 15, 2026 | 04:52 PMटीईटी पेपर लीक मामले में अब तक 12 गिरफ्तार, ACP विजय मराठे ने खोला मोडस ऑपरेंडी का राज
Jul 15, 2026 | 04:49 PMमंडला: कानून की उड़ीं धज्जियां, सिर फूटा तो आरोपी को कपड़े से बांधकर पूरे शहर में सरेराह घुमाया- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:47 PMनागपुर मनपा अब होगी और हाई-टेक: अदालती मामलों की निगरानी के लिए जल्द लागू होगा e-CMS सिस्टम, HC में दी जानकारी
Jul 15, 2026 | 04:47 PM100 साल में तीसरा सबसे सूखा जून: 75% जिलों में कम बारिश, महाराष्ट्र में खरीफ फसलें प्रभावित; पुणे में जल संकट
Jul 15, 2026 | 04:42 PMशिशुकुंज स्कूल की बड़ी लापरवाही उजागर: पानी में मिला बैक्टीरिया, बच्चो के बीमार होने के मामले में प्रशासन सख्त
Jul 15, 2026 | 04:38 PMशरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
Jul 15, 2026 | 04:35 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














