

Law And Order Questioned In Mandla: मध्यप्रदेश के मंडला से सामने आया यह वायरल वीडियो आपको झकझोर कर रख देगा बीच सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं और इंसानियत भी शर्मसार होती दिखाई दे रही है एक युवक दूसरे व्यक्ति को कपड़े से बांधकर रिक्शे पर ले जा रहा है इतना ही नहीं, रास्ते भर वह उसे चप्पलों और छाते से पीटता भी नजर आ रहा है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बंधा हुआ व्यक्ति चुपचाप रिक्शा चलाता जा रहा है और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे, बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी दौरान बंधे हुए व्यक्ति ने कथित तौर पर लाठी से हमला कर युवक के सिर पर चोट पहुंचाई, जिससे वह लहूलुहान हो गया लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।
घायल युवक ने कथित आरोपी को कपड़े से बांधा और उसे सरेआम पूरे शहर में अपमानित करते हुए थाने की ओर ले जाना शुरू कर दिया। रास्ते भर उसके साथ मारपीट भी होती रही अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर किसी ने अपराध किया भी था, तो क्या सजा देने का अधिकार किसी आम नागरिक को है क्या कानून अपने हाथ में लेकर किसी को सड़क पर बांधकर घुमाना और पीटना जायज है।
अगर आज कोई खुद ही आरोपी, जज और सजा देने वाला बन जाएगा, तो फिर कानून और पुलिस व्यवस्था की भूमिका क्या रह जाएगी इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फिलहाल यह मामला मंडला में चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है अब देखना होगा कि इस मामले में कानून अपने हाथ में लेने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।
https://youtu.be/9PW-pbGgOzA?si=NSMxD5ZKfunCTdKO