-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Monsoon Trough Is In Normal Condition There Will Be Heavy Rain In Many States Know What Imd Says
सामान्य स्थिति में है मानसून द्रोणिका, कई राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए क्या कहता है IMD
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
IMD Weather Update: भारत भर में मौसम सामान्य स्थिति से आगे बढ़ रहा है। आज कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जानिए क्या है मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Weather Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के हाहाकार मचा हुआ है। पंजाब, बिहार, यूपी और उत्तराखंड समेत कई राज्य मौसम की मार झेल रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश की संभावना बेहद कम है। हालांकि अब उमस और गर्मी की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि आसमान में बादल तो बने रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।
दिल्ली में सामान्य रहेगा मौसम
गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। सुबह 6 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 113 दर्ज किया गया, जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। अन्य राज्यों की बात करें तो कुछ इलाकों में आज भी हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
भंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता
देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, हालांकि गति थोड़ी धीमी रहेगी।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी और मेरठ में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
बिहार का मौसम
बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय और भागलपुर में भी धीमी और हल्की बारिश हो सकती है। उधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, कठुआ और उधमपुर में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड की मौसम
उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, कर्नाटक के बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी और बेंगलुरु में भी हल्की बारिश के संकेत हैं।
इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में 10 से 16 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। पूर्व और मध्य भारत के बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। पश्चिम भारत के महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा और गुजरात क्षेत्रों में 12 से 16 सितंबर के बीच कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें: काशी में मॉरीशस के PM, आज मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम
मौमस विभाग की मानें तो दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा संभव है। आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले पांच दिनों के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
Monsoon trough is in normal condition there will be heavy rain in many states know what imd says
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMगड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMसड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
Aug 05, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














