- Hindi News »
- North East »
- Army Killed Three Militants In Arunachal Pradesh Operation Was Conducted On The Basis Of Intelligence Information
अरुणाचल प्रदेश में सेना ने तीन उग्रवादी किए ढेर, एक मजदूर को बचाया दूसरे की तलाश
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना ने असम राइफल्स के साथ मिलकर नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (केवाईए) गुट के तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया। भारतीय सेना ने अपहरण हुए दो मजदूर को बचाने के लिए ऑपरेशन चलाया था।
- Written By: अक्षय साहू

भारतीय सेना प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले में सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के साथ हुए मुठभेड़ तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने अपहरण किए गए एक मजदूर को भी उग्रवादियों के चंगुल से बचाया।
मारे गए तीनों उग्रवादियों की पहचान हो चुकी है, सभी उग्रवादी नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN) गुट के सदस्य थे। सेना ने प्रवक्ता ने सोमवार को इस ऑपरेशन की जानकारी मीडिया को दी।
दो मजदूरों का किया गया था अपहरण
नागालैंड के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शुक्ला की ओर से जारी बयान के अनुसार, 25 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के पंगचाओ इलाके से दो निर्माण श्रमिकों को केवाईए गुट के सदस्यों ने अपहरण कर लिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
झूठ कितना भी भयानक हो, सत्य की ही जीत होती है, अग्रिम जमानत मिलने के बाद सामने आया पवन खेड़ा का बयान
‘घाटी के लोग शांति और सम्मान चाहते हैं’, आतंकवाद को लेकर फारूख अब्दुल्ला की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी
83 नए ‘आकाशतीर’ एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद शुरू; दुश्मन ड्रोन का काल बनेगा ‘आकाशतीर’, जानें इसकी खूबियां
इंफाल में कोहराम! COCOMI की रैली में भारी हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, प्रशासन ने की बड़ी अपील
इसके बाद आर्मी,असम राइफल्स और जिला पुलिस के जवानों ने रविवार को विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर पंगचाओ क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। लेफ्टिनेंट कर्नल शुक्ला ने बयान में कहा, “मुठभेड़ में एनएससीएन समूह के तीन कैडरों को मार गिराया गया।” उन्होंने बताया कि इलाके से चार स्वचालित हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामग्री बरामद किया गया है।
दूसरे श्रमिक का तलाश जारी
लेफ्टिनेंट कर्नल शुक्ला ने अपने बयान में बताया कि अभियान के दौरान अपहरण किए गए निर्माण श्रमिकों में से एक को सफलतापूर्वक बचा लिया गया और दूसरे लापता श्रमिक को तलाश के लिए अभियान जारी है। लोंगडिंग के पुलिस अधीक्षक डेकियो गुमजा तामिन ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से संदिग्ध उग्रवादियों के तीन शव बरामद किए गए।
नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN) एक नागा अलगाववादी और उग्रवादी समूह है। जो मुख्य रूप से भारत के पूर्वोत्तर भाग और म्यांमार में सक्रिय है। यह नागालैंड में एक संप्रभु नागा राज्य “नागालिम” की स्थापना के लिए काम करता है। एनएससीएन को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीते सालों में भारतीय सेना ने असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एनएससीएन के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए हैं। पहलगाम हमले के बाद सेना के इस अभियान को आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई और एक बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
Army killed three militants in arunachal pradesh operation was conducted on the basis of intelligence information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
May 05, 2026 | 09:59 PMWalking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
May 05, 2026 | 09:54 PMजबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
May 05, 2026 | 09:49 PMमहाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
May 05, 2026 | 09:49 PMHanuman Chalisa: 40 दिन तक हनुमान चालीसा के पाठ से क्या होगा? जानते साथ शुरू कर देंगे!
May 05, 2026 | 09:31 PMममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना
May 05, 2026 | 09:30 PMजालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, आग से मचा हड़कंप
May 05, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














