खत्म होने वाली है दुनिया? तमिलनाडु में समुद्र किनारे मिला महाप्रलय का संकेत, VIDEO से मचा हड़कंप!

तमिलनाडु के तट पर मिली रहस्यमयी ओरफिश को देखकर लोग प्रलय की आशंका जता रहे हैं। आइए बताते हैं क्या सच में यह मछली आपदा की भविष्यवाणी करती है या ये सिर्फ एक मिथ है?
खत्म होने वाली है दुनिया? तमिलनाडु में समुद्र किनारे मिला महाप्रलय का संकेत, VIDEO से मचा हड़कंप!
खत्म होने वाली है दुनिया? तमिलनाडु में समुद्र किनारे मिला महाप्रलय का संकेत, VIDEO से मचा हड़कंप!
Published on
Updated on

तमिलनाडु के समुद्री तट पर मछुआरों ने हाल ही में एक बहुत ही दुर्लभ समुद्री जीव को पकड़ा है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में ओरफिश कहा जाता है। ये मछली आमतौर पर समुद्र की गहराइयों में मिलती है, लेकिन इसका सतह पर देखा जाना बेहद असामान्य घटना है। यही वजह है कि इस मछली के मिलने की खबर ने सभी का ध्यान खींचा है और लोग इसको लेकर तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

क्या होती है ओरफिश?

ओरफिश एक लंबी, रिबन जैसी मछली होती है, जिसका आकार 30 फीट तक लंबा हो सकता है। इसकी बनावट बहुत अनोखी होती है, सिल्वर रंग का लहरदार शरीर तथा सिर के पास लंबी लाल पंखनुमा संरचना। वैज्ञानिक नाम Regalecus glesne वाली ये मछली अमूमन 200 से 1000 मीटर गहराई में रहती है और कभी-कभार ही सतह के पास आती है।

देखें वीडियो

इस मछली को पकड़ने का एक वीडियो 'नीरिन मगन' नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया। जो अब तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्थानीय मछुआरे इस विशालकाय जीव को हाथ में पकड़कर दिखा रहे हैं और उसके साथ फोटो भी खिंचवा रहे हैं।

इसका 'डूम्सडे फिश' या प्रलय की मछली नाम क्यों पड़ा?

कई देशों में इसको 'डूम्सडे फिश' या 'प्रलय की मछली' के नाम से जाना जाता है, खासतौर पर जापानी संस्कृति में इसे खतरनाक माना जाता है। वहां मान्यता है कि जब ये मछली सतह पर नजर आती है, तो उसके बाद किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा - जैसे भूकंप या सुनामी - की संभावना रहती है। हालांकि वैज्ञानिक समुदाय इस धारणा को प्रमाणित नहीं करता है, लेकिन ये रहस्य आज भी लोगों की जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com