5 राज्यों में आज बारिश के आसार, UP-Bihar में घने कोहरे का अलर्ट, Delhi को लेकर बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam: 5 राज्यों में आज मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी है। जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार में मौसम बिगड़ने का अलर्ट है। उत्तर भारत में घना कोहरा छाने के आसार हैं।
Rain expected in 5 states today, dense fog alert in UP and Bihar, update for Delhi
दिल्ली में छाया कोहरा। फाइल फोटो
Published on
Updated on

Today Weather Update: इस महीने में मौसम लगातार मिजाज बदल रहा है। कहीं शीत लहर तो कहीं घने कोहरे और कहीं भारी बारिश-बर्फबारी जारी है। उत्तर भारत में घने कोहरे से यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 5 राज्यों के लिए मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 17 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान और निकोबार में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान मछुआरों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। अंडमान और निकोबार में आज देर रात और 18 दिसंबर को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

18 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी

पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया, जहानाबाद, दरभंगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी है। प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, इटावा, बाराबंकी,सहारनपुर में भी सुबह में घना कोहरा मुश्किल बढ़ाएगी। हिमाचल के शिमला और मनाली में घने कोहरे से सावधान रहना होगा। हरियाणा के गुरुग्राम में भारी कोहरे का अलर्ट जारी है।

प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहेगा

दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में स्थिति बेहद चिंताजनक है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह में 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

UP में लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें

यूपी में आज से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, आगरा, उन्नाव, टुंडला, अलीगढ़, बरेली, बाराबंकी और मुजफ्फरनगर में सुबह में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। बच्चे और बुजुर्गों को सावधान रहने की जरूरत है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, पू्र्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, मुजफ्फरपुर, वैशाली और गोपालगंज में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। आने वाले दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है।

हिमाचल के मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 दिसंबर को किन्नौर, कांगड़ा और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। लाहौल स्पीति के शिंकुला दर्रे में बर्फबारी के बीच पर्यटक जमकर मस्ती कर रहे हैं।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग की मानें तो राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com