राज्यसभा में मोदी का संबोधन: हंगामे की बीच PM ने की युवाओं के 'मन की बात', कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया।
rajya sabha address pm modi speaks to youth amid uproar attacks congress
राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi in Rajya Sabha: संसद के बजट सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी जब राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे, सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपभी सांसदों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की चुटकी लेते हुए कहा कि सदन के नेता प्रतिपक्ष बुजुर्ग हैं। वह चाहें तो बैठकर भी नारेबाजी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें खड़े होने की जरूरत नहीं है। हंगामे के बीच पीएम मोदी ने अपना भाषण जारी रखा, तो वहीं विपक्ष ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

'ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत'

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ की एक मजबूत आवाज बन रहा है। मैं साफ तौर पर देख रहा हूं कि विकसित भारत बनाने में दूसरा क्वार्टर भी बहुत शक्तिशाली होने वाला है। देश के हर व्यक्ति को लगता है कि हम एक अहम मोड़ पर पहुंच गए हैं। अब हमें पीछे मुड़कर नहीं देखना है। हमें अपना लक्ष्य हासिल करना है। मौजूदा हालात को देखते हुए हम भाग्यशाली हैं कि भारत की किस्मत के लिए कई अनुकूल परिस्थितियां एक साथ बन रही हैं।

दिन-ब-दिन नौजवान हो रहा देश: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घटनाओं का बहुत शुभ संगम है। सबसे जरूरी बात यह है कि जब दुनिया के बड़े देश बूढ़े हो रहे हैं, जबकि हमारा देश दिन-ब-दिन जवान हो रहा है। दुनिया भारत की प्रतिभा के महत्व को पहचान रही है। हमारे पास युवाओं की एक बड़ी प्रतिभा है, जिनके पास सपने भी हैं और क्षमताएं भी। हम पूरी दुनिया को समाधान दे रहे हैं।

'आत्मविश्वास से भरा हुआ है नया भारत'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की ग्रोथ बहुत ज्यादा है। यह हमारी अर्थव्यवस्था की ताकत को दिखाता है। अगर आप आज किसी भी सेक्टर को देखें, चाहे वह विज्ञान हो, अंतरिक्ष हो, या खेल हो, भारत हर क्षेत्र में आत्मविश्वास से भरा हुआ है। जबकि COVID-19 के बाद जो स्थिति पैदा हुई उससे दुनिया अभी भी जूझ रही है।

कांग्रेस और विपक्ष पर किया करारा प्रहार

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे...आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे। TMC पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के साथियों को अपने गिरेबां में देखना चाहिए। इसके बाद 'आप' सांसद संजय सिंह का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि यहां हमारे एक साथी ऐसे भी बैठे हैं जिनकी पार्टी ने शराब में डूब गई।

कांग्रेस के पास न विजन था न प्लान: PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब आपके पास मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम होता है तो दुनिया आपके साथ बिजनेस करने के लिए आगे आती है। वोट-बैंक की राजनीति में डूबी पार्टियों के लिए यह कभी प्राथमिकता नहीं रही। मैं कांग्रेस पार्टी के बारे में साफ-साफ कहना चाहता हूं कि उनके पास न तो कोई विजन था, न कोई प्लान था, और न ही कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति थी। नतीजतन देश को इतना कुछ झेलना पड़ा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com