- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Mundhwa Land Scam Parth Pawar Clean Chit Chandrashekhar Bawankule Statement
पुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार को अभी नहीं मिली क्लीन चिट, मंत्री बावनकुले ने बताया क्या है जांच की असली स्थिति
Pune Land Scam: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पुणे जमीन घोटाले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास खरगे समिति की रिपोर्ट अभी लंबित है, क्लीन चिट की खबरें महज अटकलें
- Written By: आकाश मसने

पार्थ पवार व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Bawankule On Parth Pawar Clean Chit: महाराष्ट्र की राजनीति में गरमाए पुणे के मुंधवा जमीन घोटाले को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि इस मामले की जांच कर रही विकास खरगे समिति ने अभी तक अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है। बावनकुले ने मीडिया में चल रही उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें दावा किया जा रहा था कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को इस मामले में ‘क्लीन चिट’ मिल गई है।
क्या है पूरा विवाद?
पुणे के मुंधवा इलाके में स्थित लगभग 40 एकड़ जमीन के सौदे को लेकर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ है। आरोप है कि यह जमीन ‘अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी’ को 300 करोड़ रुपये में बेची गई थी। पार्थ पवार इस कंपनी में एक प्रमुख भागीदार बताए जाते हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब यह तथ्य सामने आया कि बेची गई जमीन वास्तव में सरकारी थी और नियमतः इसे बेचा ही नहीं जा सकता था।
इतना ही नहीं, इस सौदे में एक और गंभीर आरोप यह है कि कंपनी को 21 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी के भुगतान से अवैध रूप से छूट दी गई थी। इन अनियमितताओं के सामने आने के बाद सरकार ने इसकी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में 5 नए पुलिस स्टेशन मंजूर, बढ़ती आबादी के बीच सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
पुणे में पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक प्रोजेक्ट को हरी झंडी, 135 करोड़ की जलापूर्ति योजना मंजूर
बीएड सीईटी परीक्षा में बड़ा ‘धोखा’! सर्वर ठप होने से परीक्षा रद्द, केंद्रों पर छात्रों का भारी हंगामा
नागपुर मनपा में ‘प्रोटोकॉल’ पर संग्राम! हाई-प्रोफाइल बैठक से विपक्ष के नेता का नाम गायब, भड़के संजय महाकालकर
समिति ने मांगा और समय
मंत्री बावनकुले ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) विकास खरगे की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति इस खरीद विलेख (Sale Deed) के पंजीकरण में हुई प्रक्रियात्मक खामियों की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि समिति ने अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने के लिए 8 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है, जिसे सरकार द्वारा मंजूरी दे दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे तो झांकी है… समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रोज झेलना पड़ता है जाम का झाम! 30 KM के लिए लगते है 3 घंटे
अटकलों पर न दें ध्यान
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कड़े शब्दों में कहा कि जब तक आधिकारिक रिपोर्ट मेज पर नहीं आ जाती, तब तक किसी को भी दोषमुक्त या क्लीन चिट देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने जनता और मीडिया से अपील की कि वे इतने गंभीर मुद्दे पर अटकलें न लगाएं और न ही भ्रम फैलाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पारदर्शी जांच के लिए प्रतिबद्ध है और रिपोर्ट आने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
Pune mundhwa land scam parth pawar clean chit chandrashekhar bawankule statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल से छुटकारा, इस सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मचाई धूम, बिक्री देखकर चौंक जाएंगे
Mar 28, 2026 | 01:46 PMपुणे में 5 नए पुलिस स्टेशन मंजूर, बढ़ती आबादी के बीच सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Mar 28, 2026 | 01:46 PMकश्मीर फाइल्स से धुरंधर 2 तक, अनीत पड्डा की बहन रीत ने साधा निशाना, प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर कही ये बाद
Mar 28, 2026 | 01:45 PMमुंबई लोकल अलर्ट! 23 घंटे का मेगा ब्लॉक, कांदिवली-बोरीवली के बीच ट्रेनें प्रभावित, देखें शेड्यूल
Mar 28, 2026 | 01:44 PMपुणे में पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक प्रोजेक्ट को हरी झंडी, 135 करोड़ की जलापूर्ति योजना मंजूर
Mar 28, 2026 | 01:33 PM‘मिडिल-ईस्ट जंग से कई देशों में खाने-पीने का संकट…भारत पूरी ताकत से लड़ेगा’, नोएडा में क्या बोले PM मोदी?
Mar 28, 2026 | 01:31 PMकेरलम चुनाव: कितना मजबूत है वट्टियूरकावु का सियासी व्यूह, क्या लेफ्ट बचा पाएगा अपना किला या BJP मारेगी बाजी?
Mar 28, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEOADR Report: चंदे
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM












