- Hindi News »
- India »
- Mayawati Slams Congress Protest Against Amit Shah Controversial Statement On Ambedkar
आंबेडकर मामले पर आक्रमक कांग्रेस की मायावती ने खोल दी पोल, बोलीं- ये सिर्फ स्वार्थ की राजनीति
अमित शाह द्वारा संसद में अंबेडकर के बारे में कथित टिप्पणी पर लगातार विपक्ष पार्टियां भाजपा को घेरे हुए हैं। ऐसे में अब बसपा अध्यक्ष मायावती ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की अधीरता शुद्ध छलावा और स्वार्थी राजनीति बताया है।
- Written By: मृणाल पाठक

मायावती और राहुल गांधी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी पर संग्राम जारी है। लगातार विपक्ष पार्टियां भाजपा को घेरे हुए हैं। कांग्रेस ने तो भाजपा के खिलाफ मोर्चा ही निकाल दिया है। ऐसे में अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस की अधीरता शुद्ध छलावा और स्वार्थी राजनीति है।
बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “संसद में अमित शाह द्वारा परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अनादर करने पर पूरे देश में लोगों में काफी गुस्सा है, लेकिन बाबा साहब की हमेशा उपेक्षा करने और देशहित में उनके संघर्ष को चोट पहुंचाने वाली कांग्रेस की अधीरता शुद्ध छलावा और स्वार्थी राजनीति है।”
कांग्रेस के साथ-साथ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए मायावती ने लिखा कि बाबा साहब के नाम पर उनके अनुयायियों से वोट मांगने की स्वार्थी राजनीति करने के मामले में कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के स्वाभिमान के कारवां को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सभी दल बसपा को नुकसान पहुंचाने की साजिश में लगे हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गजब हो गया… मोदी ने विपक्षी दलों का जताया आभार, मेरठ में क्या-क्या बोले मोदी?
राजनाथ सिंह से भी ज्यादा सुरक्षा अखिलेश यादव को मिल रही, मायावती को NSG सिक्योरिटी, UP सरकार का दावा
सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी ने आरोपों को बताया राजनीतिक, शाह के खिलाफ टिप्पणी का है मामला
छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद किए जब्त
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बसपा प्रमुख ने कहा कि वास्तव में बाबा साहब समेत बहुजन समाज में जन्मे महान संतों, गुरुओं, महापुरुषों को बसपा सरकार में ही पूरा सम्मान मिला, जिसे “जातिवादी पार्टियां” पचा नहीं पाईं। समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा, “खासकर सपा ने द्वेषवश नए जिलों, नई संस्थाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं आदि के नाम बदले थे।”
कांग्रेस ने मंगलवार को संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में अंबेडकर के बारे में की गई टिप्पणी के लिए गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने की मांग की। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी दर्शाती है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं में बीआर अंबेडकर के प्रति “बहुत नफरत” है। इसके बाद कांग्रेस ने शाह के खिलाफ आंदोलन भी चलाया।
Mayawati slams congress protest against amit shah controversial statement on ambedkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जयपुर की शादी में स्टेज से दुल्हन का पर्स चोरी, भीड़ के बीच वारदात का वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:37 PMराहुल गांधी से मिले कोटद्वार वाले ‘मोहम्मद’ दीपक, कहा- मुलाकात के बाद चार गुना बढ़ी हिम्मत
Feb 23, 2026 | 06:37 PMबिना नंबर प्लेट दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, कोहमारा-डोंगरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन
Feb 23, 2026 | 06:36 PM‘धुरंधर 2’ में इस एक्टर की हुई एंट्री! क्या यही हैं ‘बड़े साहब’, 27 किरदारों की लिस्ट से खुला राज?
Feb 23, 2026 | 06:35 PMसाउथ अफ्रीका का आगामी शेड्यूल जारी, सितंबर 2026 से जनवरी 2027 तक तीनों फॉर्मेट में होगी मेजबानी
Feb 23, 2026 | 06:30 PMमध्य रेलवे में बड़ा बदलाव: अरविंद मलखेड़े बने नए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, जानें उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 06:28 PMसरकारी बैंक की नौकरी से तंग आई महिला ने दिया इस्तीफा, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














