सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी ने आरोपों को बताया राजनीतिक, शाह के खिलाफ टिप्पणी का है मामला

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बयान दर्ज कराने सुल्तानपुर पहुंचे, यहां उन्होंने अपने विवादित बयान को लेकर कोर्ट में अपनी बात रखी।
After appearing in Sultanpur court, Rahul Gandhi termed the allegations as political
राहुल गांधी (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुल्तानपुर में अदालत में बयान दर्ज करवाए। वे एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्हें 20 फरवरी को बयान दर्ज करने का आखिरी मौका दिया गया था।

राहुल गांधी ने अदालत में पेशी के बाद कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप राजनीतिक हैं। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने जानकारी दी कि इस मामले में अगली तारीख 9 मार्च को दी गई है, जब राहुल गांधी को सफाई देने के लिए फिर से पेश होना होगा।

मामला क्या है?

यह मामला कर्नाटक में हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल गांधी की ओर से की गई टिप्पणी पर आधारित है। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था। राहुल गांधी 26 जुलाई 2024 को पहली बार इस मामले में कोर्ट में पेश हुए थे, लेकिन इसके बाद कई बार वे अदालत में गैर-मौजूद रहे। 19 जनवरी को भी वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया और उन्हें 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आखिरी मौका दिया था। राहुल गांधी की यह पेशी इस मामले में कोर्ट द्वारा दी गई अंतिम चेतावनी थी। अब उन्हें 9 मार्च तक सफाई के लिए फिर से पेश होना होगा।

अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी का मामला

विजय मिश्रा ने अक्टूबर 2018 में सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज इलाके में बीजेपी के स्थानीय नेता के रूप में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। मिश्रा ने आरोप लगाया था कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में एक प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने उस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं।

राहुल गांधी के बयान में उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी ईमानदार और साफ-सुथरी राजनीति का वादा करती है, जबकि पार्टी का नेतृत्व एक ऐसे व्यक्ति (अमित शाह) द्वारा किया जा रहा है जो एक हत्या के केस का आरोपी है। इस बयान को लेकर विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com