-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Maulana Madani Says System Crushing Muslims Bjp Reacts Azam Khan Al Falah Row
मदनी मुसलमानों को गुमराह कर फायदा उठाता, मौलाना के जहरीले बोल पर भाजपा का पलटवार
- Written By: सौरभ शर्मा
दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के Delhi Blast के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर के पक्ष में दिए बयान पर अब राजनीति घमासान भयंकर मच गया है। BJP ने इस पर हमला बोला।

मौलाना के मैले बोल पर बोली भाजपा
Maulana Arshad Madani Statement Controversy: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने सियासी गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मदनी ने देश के सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत का मुसलमान अब ‘अपाहिज’ हो गया है और सिस्टम उसे बेरहमी से कुचल रहा है। उन्होंने दर्द बयां करते हुए कहा कि हम लंदन और न्यूयॉर्क में तो मेयर बन सकते हैं, लेकिन अपने ही देश भारत में यूनिवर्सिटी का चांसलर बनने का ख्वाब भी नहीं देख सकते।
दिल्ली ब्लास्ट की जांच के साये में आए इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा नेता मोहसिन रजा ने मदनी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मौलाना और उनका परिवार वर्षों से मुसलमानों को गुमराह कर सिर्फ अपनी रोटियां सेंक रहा है। रजा का आरोप है कि उन्होंने समुदाय के नाम पर फायदा तो उठाया, लेकिन समाज के लिए कोई काम नहीं किया। वहीं, भाजपा नेता यासिर जिलानी ने दो टूक कहा कि भारत मुसलमानों के लिए दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है और यहां हिंदू उनके ‘बड़े भाई’ की तरह हमेशा साथ खड़े रहते हैं।
लंदन में मेयर, यहां जेल का डर?
मदनी ने दिल्ली में मुफ्ती किफायतुल्लाह देहलवी की याद में आयोजित सेमिनार में कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी सरकारों की यही कोशिश रही है कि मुसलमान सिर न उठा सकें। उन्होंने सपा नेता आजम खान और अल-फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई मुसलमान आगे बढ़ने की कोशिश करता है, तो उसे आजम खान की तरह बेटे समेत जेल में डाल दिया जाता है। जवाद फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। मदनी ने न्याय प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना आरोप साबित हुए लोग लंबे समय से जेलों में बंद हैं और उनके पैरों के नीचे से जमीन खींची जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
EXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से खास बातचीत- VIDEO
2027 की कुर्सी पर चन्नी की नजर! कैप्टन अमरिंदर सिंह का वो पुराना फॉर्मूला, जिसने आलाकमान की उड़ा दी नींद
यह भी पढें: CJI ने जूता फेंकने वाले वकील को क्यों किया माफ? रिटायरमेंट पर चीफ जस्टिस गवई ने खोला राज
विपक्ष का साथ, बुलडोजर पर सवाल
इस विवाद में कांग्रेस और सपा भी कूद पड़ी हैं। कांग्रेस नेता उदित राज ने मदनी के बयान का समर्थन करते हुए पूछा कि अगर किसी एक व्यक्ति ने गलत किया है, तो पूरी यूनिवर्सिटी को निशाना क्यों बनाया जा रहा है? उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अमेरिका का उदाहरण दिया कि वहां भेदभाव नहीं होता। वहीं, समाजवादी पार्टी के घनश्याम तिवारी ने मांग की है कि प्रधानमंत्री को खुद सामने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए और जवाब देना चाहिए।
Maulana madani says system crushing muslims bjp reacts azam khan al falah row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली जाएंगे CM फडणवीस? चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कब तक रहेंगे मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 09:29 PMचेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक
Jul 11, 2026 | 09:15 PMJana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
Jul 11, 2026 | 09:08 PMईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM














