- Hindi News »
- India »
- Maratha Reservation Black Flags To Ruling Ncp Leaders
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर बवाल जारी, सत्तारूढ़ NCP नेताओं को दिखाये काले झंडे
- Written By: शुभम सोनडवले

लातूर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के लातूर (Latur) में बृहस्पतिवार को आरक्षण की मांग को लेकर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं को काले झंडे दिखाने पर पुलिस ने मराठा समुदाय के कुछ सदस्यों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां अंबेजोगाई मार्ग पर एक होटल में पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी।
राकांपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे, महाराष्ट्र महिला राज्य आयोग की अध्यक्ष रूपाली चकणकर और विधान परिषद सदस्य विक्रम काले अपराह्न लगभग एक बजे बैठक स्थल पर पहुंचे तो मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं के एक समूह ने काले झंडे लहराए और आरक्षण की मांग को लेकर नारे लगाए।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मराठा संगठन से संबंधित सात सदस्यों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले जाया गया। उन्होंने कहा कि बैठक स्थल पर बाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई। महाराष्ट्र विधानसभा ने मंगलवार को एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया था। हालांकि, कार्यकर्ता मनोज जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने की अपनी मांग पर अड़े दिखे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
संडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महीनों से जारी गतिरोध का समाधान करने के लिए बुलाए गए विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान विधानसभा में ‘महाराष्ट्र राज्य सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़ा’ विधेयक- 2024 पेश किया था। इस बीच एक संबंधित घटनाक्रम में, उदगीर तहसील के मालवाड़ी के कुछ निवासी भी मंत्री बनसोडे से मिलने के लिए राकांपा के बैठक स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे मंत्री से शिकायत करना चाहते हैं कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
पुलिस निरीक्षक अनमोल सागर ने बताया कि हालांकि पुलिस को पता चला कि ये ग्रामीण अपने साथ पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर आए हैं जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उन्हें शिवाजी नगर पुलिस थाने ले गई ताकि पूछताछ करके उनकी मंशा का पता लगाया जा सके। (एजेंसी)
Maratha reservation black flags to ruling ncp leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक्टिंग के साथ खेलों से भी रहा Ram Charan का गहरा जुड़ाव, बोले- खराब ग्रेड्स की वजह से स्पोर्ट्स में…
May 29, 2026 | 09:44 PMएलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
May 29, 2026 | 09:35 PMमुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून
May 29, 2026 | 09:33 PMइंदौर में ‘वॉटर वॉर’, जीतू पटवारी की पानी रिपोर्ट पर भड़के महापौर पुष्यमित्र भार्गव; आरोपों को बताया साजिश
May 29, 2026 | 09:24 PMक्या आने वाला है ईंधन संकट? मोदी सरकार ने कंपनियों से 30 दिन का LPG भंडार रखने को कहा
May 29, 2026 | 09:19 PMवैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ एक और महारिकॉर्ड, IPL में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
May 29, 2026 | 09:17 PM58 लाख रिकॉर्ड मिले तो प्रमाण पत्र क्यों नहीं? मनोज जरांगे पाटिल का सरकार पर हमला, अलग मंत्रालय की उठाई मांग
May 29, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM












