भूल भुलैया 4 में फिर गूंजेगा रूह बाबा का नाम, कार्तिक आर्यन की वापसी तय, मेकर्स ने शुरू की तैयारियां

Bhool Bhulaiyaa 4 Update: 'भूल भुलैया 4' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक आर्यन एक बार फिर 'रूह बाबा' के किरदार में नजर आएंगे। निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Kartik Aaryan Rooh Baba Bhool Bhulaiyaa 4 Update Bhushan Kumar
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 4 पर आया बड़ा अपडेट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kartik Aaryan Film Bhool Bhulaiyaa 4 Update: 'भूल भुलैया' के चौथे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिछले काफी समय से फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने 'भूल भुलैया 4' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सबसे खास बात यह है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार 'रूह बाबा' के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता भूषण कुमार ने एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के लिए कार्तिक आर्यन को फाइनल कर लिया है। 'भूल भुलैया 2' और 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक के 'रूह बाबा' वाले किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि चौथे पार्ट में भी मेकर्स उसी किरदार को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म का निर्देशन कौन करेगा, इस पर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

2027 में शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'भूल भुलैया 4' की शूटिंग 2027 के दूसरे हिस्से में शुरू होने की योजना है। फिलहाल फिल्म शुरुआती डेवलपमेंट स्टेज में है और इसकी कहानी को लेकर क्रिएटिव टीम लगातार नए आइडियाज पर काम कर रही है। मेकर्स चाहते हैं कि चौथा पार्ट पिछले सभी हिस्सों से ज्यादा भव्य और मनोरंजक हो। बताया जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में फिल्म की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा।

रूह बाबा का जादू फिर चलेगा

'भूल भुलैया 2' और 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन ने 'रूह बाबा' के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और हॉरर के साथ मनोरंजन का अनोखा अंदाज बॉक्स ऑफिस पर भी सफल साबित हुआ। अब फैंस को उम्मीद है कि चौथे पार्ट में भी उन्हें पहले से ज्यादा रोमांच, कॉमेडी और ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

फैंस के बीच बढ़ा एक्साइटमेंट

हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट, रिलीज डेट या निर्देशक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स में सामने आए इस अपडेट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार 'रूह बाबा' किस नए रहस्य और भूतिया दुनिया का सामना करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com