PHOTO-ANI
अगरतला: पिछले दिनों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) संपन्न हुआ था। परिणाम बीजेपी के फेवर में दिखाई दे रहा है। बीजेपी के प्रोफेसर डॉ. माणिक साहा (Dr. Manik Saha) ने अगरतला में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) त्रिपुरा के भावी मुख्यमंत्री माणिक साहा के शपथ ग्रहण समारोह में अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान (Swami Vivekananda Maidan) पहुंचे। त्रिपुरा में माणिक साहा ने अगरतला स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल रहे।
बता दें की इससे पहले मंगलवार को मेघालय और नागालैंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया। वहीं तदितुई रंगकौ ज़ेलियांग और यानथुंगो पैटन ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। दूसरी ओर जी काइतो ऐ, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, पी पैवांग कोन्याक, सहित 9 विधायकों ने नगालैंड कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
त्रिपुरा: माणिक साहा ने अगरतला स्वामी विवेकानंद मैदान में लगातार दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल रहे। pic.twitter.com/c60ywhKhd9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2023
मेघालय में 11 मंत्रियों के सीएम सीएम कॉनराड ने शपथ ली। मेघालय में एनपीपी, बीजेपी, यूडीपी और पीडीएफ की गठबंधन वाली सरकार बनी है। इस मौके पर पीएम मोदी यहां के जंगल को जैसे एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन ने हाल ही में संपन्न नगालैंड चुनाव में राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से 37 सीटें जीतीं।