-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Tripura Bangladeshi Infiltration Arrest Bsf Found 6 People With 2 Indian
त्रिपुरा में सीमा पार कर घुसे 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 भारतीय दलाल भी दबोचे गए
- Written By: सौरभ शर्मा
BSF ने त्रिपुरा के धर्मनगर में सीमा पर कर घुसे 6 बांग्लादेशी नागरिको को व दो भारतीय दलालों को गिरफ्तार किया है, ये लोग बिना वैध डॉक्यूमेंट्स के भारत में घुस आए। घुसपैठ में इनकी मदद भारतीय ने की।

त्रिपुरा में बांग्लादेशी घुसपैठ, 6 नागरिका गिरफ्तार; 2 भारतीय दलाल भी पकड़े गए (कॉन्सेप्ट फोटो- एआई)
त्रिपुरा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए अवैध घुसपैठ का मामला सामने आया है। बीएसएफ ने धर्मनगर में 6 बांग्लादेशी नागरिकों को बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा, जो भारत में गैरकानूनी तरीके से दाखिल हुए थे। इस दौरान उनके साथ मौजूद दो भारतीय नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया, जिन पर इनकी घुसपैठ में मदद करने का आरोप है। सभी को अदालत में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बीएसएफ की त्वरित कार्रवाई के बाद सभी आठों को धर्मनगर पुलिस को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी श्रीकांत बर्धन ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार बांग्लादेशियों का भारत आने का कोई वैध कारण या दस्तावेज नहीं था। वहीं जिन दो भारतीयों को पकड़ा गया, उन्होंने इन लोगों को सीमा पार कराने में सहायता की थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं इनका संबंध किसी मानव तस्करी या आतंकी नेटवर्क से तो नहीं है।
सीमा सुरक्षा पर उठे सवाल, प्रशासन अलर्ट पर
धर्मनगर के इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर शुक्रवार शाम पकड़े गए इन संदिग्धों ने सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीमा पर निगरानी बढ़ाने और गुप्त तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मांग की है। बीएसएफ की ओर से भी कहा गया है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर गश्त बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेशियों से मोहब्बत नहीं लेकिन मियां नाम पर प्रताड़ना गलत, बदरुद्दीन अजमल का BJP पर बड़ा हमला
Bangladesh-India सीमा पर भारी तनाव: लाठी-डंडे लेकर घुसपैठ की कोशिश में बॉर्डर पर जुटे सैकड़ों बांग्लादेशी
Chhattisgarh Naxal: नारायणपुर में नक्सली साजिश नाकाम, BSF ने बरामद किया हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा
Gurugram Police: गुरुग्राम पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन, 13 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, किये जाएंगे डिपोर्ट
सिधाई में दो और बांग्लादेशी गिरफ्तार, जांच तेज
इसी दिन पश्चिम त्रिपुरा के सिधाई थाना क्षेत्र के बेलफुंग इलाके से दो अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया। वे एक वाहन से खोवाई की ओर जा रहे थे। पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इन सभी मामलों में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है जो घुसपैठ को अंजाम देता है।
यह भी पढ़ें: ‘बस कुछ दिन बचे…’, निमिषा को फांसी से बचाने की गुहार, कांग्रेस की PM से अपील
लगातार हो रही अवैध घुसपैठ की घटनाएं त्रिपुरा समेत पूरे पूर्वोत्तर की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ज़मीनी स्तर पर सख्त रणनीति और बेहतर निगरानी तंत्र की आवश्यकता है।
Tripura bangladeshi infiltration arrest bsf found 6 people with 2 indian
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














