-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mallikarjun Kharge Attacked Pm Modi After Revelation Of Fighter Plane Falling
सीडीएस ने लड़ाकू विमान गिरने का किया खुलासा तो भड़के खड़गे, बोले- तत्काल संसद सत्र बुलाकर पीएम दें जवाब
- Written By: Saurabh Pal
सीडीएस अनिल चौहान के जेट्स गिरने के खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य के पीछे छिपना बंद करें और तत्काल संसद का सत्र बुलाएं।

मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः सिंगापुर में भारत-पाक संघर्ष पर सीडीएस अनिल चौहान के बयान के बाद एक बार फिर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट कर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सीडीएस अनिल चौहान के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि क्या सरकार कारगिल युद्ध के तत्काल बाद बनी एक समीक्षा समिति की तर्ज पर कोई कदम उठाएगी।
जनरल अनिल चौहान ने पाकिस्तान के साथ हालिया सैन्य टकराव में विमान के नुकसान की बात स्वीकार की है, लेकिन 6 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के इस्लामाबाद के दावे को ‘‘बिल्कुल गलत” बताया है। ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ के साथ एक साक्षात्कार में चौहान ने कहा कि यह पता लगाना अधिक महत्वपूर्ण है कि विमान का नुकसान क्यों हुआ, ताकि भारतीय सेना रणनीति में सुधार कर सके और फिर से जवाबी हमला कर सके।
सरकार तत्काल प्रभाव से बुलाए संसद का सत्र
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीडीएस के इंटरव्यू के बाद महत्वपूर्ण सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें पूछा जाना आवश्यक है। इन सवालों का जवाब तभी मिल सकता है, जब सरकार संसद का विशेष सत्र तत्काल प्रभाव से बुलाए। उन्होंने कहा कि युद्ध का संकट टल गया है। मोदी सरकार देश को गुमराह करना बंद करें। भारत-पाक संघर्ष से जुड़े अहम सवालों का जवाब दे। इसके साथ ही उन्होंने हम अपनी सेना के शौर्य को सलाम करते हैं, उन्होंने बहुत बहादुरी से पाकिस्तान को जवाब दिया। लेकिन समय की मांग है कि कारगिल समीक्षा समिति के तर्ज पर एक कमेटी का गठन किया जाए। कमेटी से सुरक्षा तैयारियों की जांच कराई जाए। कांग्रेस पार्टी इसकी मांग करती है।
‘सेना के शौर्य का श्रेय ले रहे पीएम मोदी’
इसके अलावा खड़गे ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का श्रेय ले रहे हैं। ट्रंप के बयानों पर स्पष्टीकरण देने के बजाय प्रधानमंत्री चुनावी मोड में आ गए हैं। सेना के शौर्य के पीछे छिप कर सशस्त्र बलों की बहादुरी का श्रेय ले रहे हैं।
जयराम रमेश ने वाजपेयी सरकार का दिया हवाला
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “29 जुलाई 1999 को, वाजपेयी सरकार ने भारत के रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ के. सुब्रमण्यम, जिनके पुत्र अब हमारे विदेश मंत्री हैं, की अध्यक्षता में कारगिल समीक्षा समिति का गठन किया था। यह कारगिल युद्ध समाप्त होने के ठीक तीन दिन बाद की बात है। उन्होंने कहा कि इस समिति ने पांच महीने बाद अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और ‘फ़्रॉम सरप्राइज़ टू रेकनिंग’ शीर्षक वाली रिपोर्ट को आवश्यक संशोधनों के बाद 23 फरवरी, 2000 को संसद के दोनों सदनों के पटल पर रखा गया। रमेश ने सवाल किया कि क्या अब सीडीएस ने सिंगापुर में जो खुलासा किया है, उसके आलोक में मोदी सरकार भी वैसा ही कदम उठाएगी?
Mallikarjun kharge attacked pm modi after revelation of fighter plane falling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













