-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Legendary Photographer Raghu Rai Passes Away At 83 Biography Achievements
नहीं रहे भारत की आत्मा को कैमरे में कैद करने वाले रघु राय, इंजीनियर से कैसे बने दुनिया के महान फोटोग्राफर?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Raghu Rai: भारत को कैमरे की नजर से दुनिया को दिखाने वाले दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन। पद्मश्री से सम्मानित राय ने भोपाल गैस त्रासदी जैसे ऐतिहासिक क्षणों को अमर बनाया था।

रघु राय (Image- Social Media)
Raghu Rai Passes Away: मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का 26 अप्रैल 2026 को 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। करीब सात दशकों तक अपने कैमरे के जरिए भारत की आत्मा को कैद करने वाले रघु राय के जाने से कला और मीडिया जगत में गहरा शोक है।
रघु राय का जन्म 1942 में पंजाब के झंग (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने 1965 में ‘द स्टेट्समैन’ से फोटो पत्रकार के रूप में करियर शुरू किया और 1982 में इंडिया टुडे में करीब एक दशक तक फोटो संपादक के रूप में काम किया।
लंदन के द टाइम्स में प्रकाशित हुई पहली तस्वीर
फोटोग्राफी में उनका आना किसी योजना का हिस्सा नहीं था, बल्कि एक संयोग था। पेशे से सिविल इंजीनियर रहे रघु राय 1960 के दशक में दिल्ली अपने भाई और प्रसिद्ध फोटोग्राफर एस पॉल से मिलने आए थे। यहीं से उनकी रुचि फोटोग्राफी की ओर बढ़ी। हरियाणा के एक गांव में खींची गई उनकी शुरुआती तस्वीर कैमरे की ओर देखता एक गधा लंदन के द टाइम्स में प्रकाशित हुई और यहीं से उन्हें पहचान मिली।
सम्बंधित ख़बरें
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
आज की ताजा खबर 2 जुलाई: राम मंदिर केस में बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
अपने करियर में रघु राय ने सिर्फ तस्वीरें नहीं लीं, बल्कि समाज, भावनाओं और इतिहास को जीवंत रूप में पेश किया। उनका मानना था कि फोटो जर्नलिज्म इतिहास का पहला दृश्य दस्तावेज होता है। उन्होंने आम लोगों के जीवन से लेकर बड़े सामाजिक और राजनीतिक घटनाक्रमों तक को संवेदनशीलता के साथ कैमरे में उतारा।
पद्मश्री से सम्मानित किया गया
1972 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने भोपाल गैस त्रासदी, बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और आपातकाल (भारत) जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षणों को अपने कैमरे में दर्ज किया। ऑपरेशन ब्लू स्टार से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीरें भी उनके चर्चित कार्यों में शामिल हैं।
1977 में उन्हें प्रतिष्ठित मैग्नम फोटोज से जुड़ने का निमंत्रण मिला, जो महान फ्रांसीसी फोटोग्राफर हेनरी कार्तिए ब्रेसों की सिफारिश पर था। उनकी तस्वीरों में ब्रेसों की मानवीय दृष्टि की झलक साफ दिखाई देती है।
यह भी पढ़ें- सीताभोग से मनेगा जीत का जश्न! 110 सीटें जीत रही है BJP बोले अमित शाह, ममता की धमकी का दिया करारा जवाब
कई किताबों के लेखक
रघु राय ने कई महत्वपूर्ण किताबें भी लिखीं, जैसे Delhi, Raghu Rai’s India, Picturing Time और Tibet in Exile। उनकी किताब Raghu Rai: People (2016) में इंदिरा गांधी, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, दलाई लामा, मदर टेरेसा और सत्यजीत रे जैसी हस्तियों के जीवंत चित्र शामिल हैं। जीवन के अंतिम वर्षों में भी उनकी फोटोग्राफी के प्रति प्रतिबद्धता बरकरार रही। उनके निधन के साथ एक युग का अंत हो गया, लेकिन उनके कैमरे में कैद भारत की कहानी हमेशा जीवित रहेगी।
Legendary photographer raghu rai passes away at 83 biography achievements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














