- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Nirupam Demands Congress Clarity On Operation Bluestar
ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बवाल! संजय निरुपम ने कांग्रेस से मांगा जवाब
Operation Blue Star: संजय निरुपम ने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर कांग्रेस से स्पष्ट रुख की मांग की है। उन्होंने चिदंबरम के बयान को चौंकाने वाला बताया और इंदिरा गांधी के फैसले का समर्थन किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

संजय निरूपम
Mumbai News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम अपने हालिया बयानों से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चिदंबरम ने इस बार ऑपरेशन ब्लू स्टार को ‘गलत कदम’ बताया है, जिसके बाद कांग्रेस के भीतर असमंजस की स्थिति बन गई है। इस पर शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
निरुपम ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में ऑपरेशन ब्लू स्टार भिंडरावाले जैसे आतंकवादी को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम था। उन्होंने चिदंबरम के बयान को “चौंकाने वाला” बताया। निरुपम ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस पार्टी अब इंदिरा गांधी के इस फैसले से असहमत है, क्योंकि अब तक वह इसे “बहादुरी का प्रतीक” बताती रही है। उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।
इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया की आरएसएस पर विवादास्पद टिप्पणी पर भी निरुपम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक सांस्कृतिक संगठन है, न कि कोई सैन्य संस्था। हिंदुत्व किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा और हिंदू संस्कृति के प्रचार-प्रसार का माध्यम है। निरुपम ने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया ने आरएसएस को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने मांग की कि सिद्धारमैया तुरंत अपना बयान वापस लें और आरएसएस से सार्वजनिक माफी मांगें।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
‘AIMIM और ओवैसी की जांच हो…’, संजय निरुपम का नासिक TCS कांड की आरोपी निदा खान को लेकर बड़ा हमला
सत्ता की मलाई के लिए फिर बेवफाई, शिवसेना नेता संजय निरुपम ने पूछा, कब तक बैसाखियों के सहारे चलेगी कांग्रेस?
संजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं
वहीं, महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को नया घटनाक्रम देखने को मिला जब मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपने भाई और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मातोश्री जाकर मिले।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निरुपम ने कहा कि यह पारिवारिक मिलन है, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन इसका राजनीतिक लाभ दोनों को नहीं मिलेगा क्योंकि दोनों की “राजनीतिक जमीन” खत्म हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि मनसे का महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस के साथ आने का संकेत मिला है और सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस उस दल से हाथ मिलाएगी जिसने कभी उत्तर भारतीयों पर हमले किए थे। कांग्रेस को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- गोंडपिपरी तालुका को सूखा प्रभावित सूची से हटाया, किसान नाराज़, ज़िले के 14 तालुका शामिल
निरुपम ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े सात करोड़ रुपये के गबन मामले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा चल रही पूछताछ में कई अहम खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि कंपनी से जुड़ी लेन-देन में अनियमितताएं हुई हैं। निरुपम ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई होगी। -एजेंसी इनपुट के साथ
Sanjay nirupam demands congress clarity on operation bluestar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














