सीताभोग से मनेगा जीत का जश्न! 110 सीटें जीत रही है BJP बोले अमित शाह, ममता की धमकी का दिया करारा जवाब

West Bengal Election 2026 Phase 2: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए अमित शाह रोड शो कर रहे है। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत का ऐलान कर दिया।
Amit Shah campaigns in Howrah & Burdwan for Bengal Phase 2 polls.
बंगाल में अमित शाह का रोड शो (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Amit Shah West Bengal Roadshow: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होने वाले है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण से पहले एक रोड शो कर रहे हैं। शनिवार को अमित शाह ने हावड़ा, पूर्वी बर्दवान समेत कई जिलों में जनता को संबोधित किया और रोड शो में हिस्सा लिया। अपने मंच से शाह ने ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा और दावा कर दिया कि इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उनके बयानों पर केस दर्ज करने की धमकी पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, क्या आप उम्मीद करते हैं कि हम गुंडों को माला पहनाएंगे? दीदी चाहे कितना भी विरोध करें, उन्हें जेल भेजा जाएगा और गुंडों को उल्टा लटकाया जाएगा।

कोर्ट में ममता हमेशा हारती आई है

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जवाब देते हुए कहा ममता बनर्जी तो बातें करती रहती हैं। वह कोर्ट में लगातार हारती रही हैं। और आगे भी ऐसा ही होता रहेगा। हम तो जनता के बीच हैं, और बंगाल की जनता को ही 29 तारीख को फैसला करना है। ममता बनर्जी आखिर कहना क्या चाहती हैं? क्या गुंडों का सम्मान किया जाना चाहिए? उनका (ममता बनर्जी का) तो यही प्लान है कि जो लोग जनता को परेशान करते हैं, उनका सम्मान किया जाए।

अपनी रैली के दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। शाह बोले हर पार्टी अपनी-अपनी बात कहती है, राहुल गांधी भी वही कर रहे हैं, लेकिन मुझे साफ-साफ दिख रहा है कि इस बार ममता बनर्जी चुनाव नहीं जीत पाएंगी।

गुडों की जगह बहनों को डराती है दीदी

हावड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, श्यामपुर के लोगों का प्यार दिखाता है कि 4 मई को दीदी को विदाई देने का समय आ गया है। अगर हम जीतते हैं, तो हर महीने महिलाओं के खातों में 3000 रुपये जमा किए जाएंगे। TMC के शासन में, पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं।

ममता दीदी कहती हैं कि शाम 7 बजे के बाद, माताओं और बहनों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ममता बनर्जी गुंडों को डराने के बजाय हमारी बहनों को डराती हैं। ममता बनर्जी का समय 4 तारीख को खत्म हो जाएगा, और महिलाओं का समय 5 तारीख से शुरू होगा।

पूर्वी बर्दवान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि पहले चरण में, BJP 110 सीटों पर जीत हासिल करेगी, जिससे दीदी के पास कोई ज़मीन नहीं बचेगी। अमित शाह ने वादा किया कि, 4 मई को, हम नरेंद्र मोदी जी को बर्दवान का पारंपरिक 'सीता भोग' खिलाकर जश्न मनाएंगे, और उनकी जीत को और मीठा करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com