-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Indira Gandhi 37th Death Anniversary Read Unknown Facts About Former Prime Minister Of India
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि आज, पढ़ें उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें
- Written By: सुभाष यादव

नई दिल्ली: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 37वीं पुण्यतिथि (Indira Gandhi 37th Death Anniversary) है। 37 वर्ष हो गए इंदिरा गांधी को जब गोलियों से भुन दिया गया था। 31 अक्टूबर 1984 को दिल्ली (Delhi) में उनके ही बॉडीगार्ड बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने गोली मार दी थी। इससे पहले 1980 में भी इंदिरा गांधी को जान से मारने की कोशिश की गई थी। हालांकि तब वह बाल-बाल बच गई थीं।
बता दें कि इंदिरा गांधी का पॉलिटिकल करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने देश की बागडोर पहली बार 24 जनवरी 1966 को संभाली थी। साल 1984 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान ही उनकी हत्या कर दी गई। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में सिख विरोधी दंगे भड़क गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘संविधान हत्या दिवस’ पर NCERT का बड़ा ऐलान, 9वीं की किताब में शामिल किया आपातकाल का चैप्टर, जेपी का भी जिक्र
25 जून का इतिहास : भारतीय लोकतंत्र पर लगा सबसे बड़ा ग्रहण, जब देश में लगा आपातकाल
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
जो इंदिरा नहीं कर पाईं, वो कारनामा PM मोदी ने कर दिखाया; तोड़ने वाले हैं नेहरू का यह रिकॉर्ड, BJP में जश्न
दिल्ली में हुए दंगों में आधिकारिक आंकड़ो के अनुसार करीब 2000 लोग मारे गए थे। जबकि हजारों लोगों ने शहर छोड़ दिया। इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसे बड़े फैसले भी लिए जिसके चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। बावजूद इसके इंदिरा कभी घबराई नहीं। वो हमेशा देश सेवा के लिए आगे रहीं।

गौर हो कि इंदिरा गांधी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की एकमात्र संतान थीं। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। उनकी शिक्षा स्विस स्कूलों और सोमरविले कॉलेज, ऑक्सफोर्ड से हुई थी। साल 1942 में उन्होंने फिरोज गांधी से शादी की। इंदिरा को साल 1960 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था।
देश में 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा इंदिरा गांधी ने की थी। तब नागरिक अधिकारों को कुचला गया था बड़े पैमाने पर विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया था। मीडिया की आजादी को छीन लिया गया था। उस दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इंदिरा गांधी के कहने पर संविधान की धारा 352 के तहत इमरजेंसी का ऐलान किया था।
Indira gandhi 37th death anniversary read unknown facts about former prime minister of india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMयवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
Jul 02, 2026 | 02:43 PMEPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














