Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज

Healthy Indian Dishes For Weight Loss: जब भी वजन कम करने की बात आती है, तो सबसे पहले ध्यान बेस्वाद खाने की ओर जाता है। लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। हम यहां 8 ऐसी इंडियन डिशेज के बारे में बताने वाले हैं, जिसका स्वाद भी लाजवाब है और वजन घटाने में भी सहायक है। ये पौष्टिक, लो-कैलोरी और प्रोटीन व फाइबर से भरपूर हैं।
healthy-indian-dishes-for-weight-loss
हेल्दी डाइट (फोटो.एआई)
Updated on
quinoa Upma
क्विनोवा उपमा- यह पारंपरिक उपमा का एक हेल्दी वर्जन है, जिसे सूजी की बजाय क्विनोआ से बनाया गया है। यह ग्लूटेन-फ्री और प्रोटीन से भरपूर होता है।
Sprout Salad
स्प्राउट सलाद- अंकुरित अनाजों का मिश्रण ताजे सब्जियों और नींबू की ड्रेसिंग के साथ। यह कम कैलोरी वाला, पोषक तत्वों से भरपूर और पाचन के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
Mix veg Curry
मिक्स वेज करी- मौसमी सब्ज़ियों से बनी यह करी कम तेल में बनाई जाती है। यह फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर हैं और पाचन में मददगार होती है।
Masoor dal Soup
मसूर दाल सूप- एक हल्की और पौष्टिक सूप जिसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में है, जो भूख को कम करने में मदद करता है और वजन घटाने में सहायता करता है।
Moong dal chilla
मूंग दाल चीला- यह एक स्वादिष्ट पैनकेक है जो भिगोई हुई मूंग दाल से बनाया जाता है, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है जो आपको लंबे समय तक पेट भर देता है और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है।
Palak Soup
पालक सूप- पालक का सूप बेहद लाइट होता है, इसे डिनर में लिया जा सकता है। एक हल्की पालक सूप आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो बॉडी को डीटॉक्सीफाई करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करती है।
cucumber Raita
खीरे का रायता- खीरे से बनी यह डिश खाने को एक फ्रेश टच देती है। खीरे और दही से बनी साइड डिश पाचन में मदद करती है और पेट की सेहत के लिए प्रोबायोटिक्स भी देती है।
Besan Chilla
बेसन पैनकेक- चने के आटे यानी बेसन से बना यह पैनकेक प्रोटीन पैक ब्रेकफास्ट है, जो वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं और बार-बार भूख लगने से बचाता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com