सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल

Passenger Bus Accident : सीहोर के जावर थाना क्षेत्र में कजलास के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sehore Bus Accident Javar
बस हादसा (फोटो सोर्स- नवभारत)
Published on
Updated on

Sehore Bus Accident Javar : सीहोर जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कजलास के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बस तेज रफ्तार में थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गति अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बस के पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही जावर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत दल ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।

घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क हादसे के वक्त बस में कई यात्री सवार थे, हालांकि अभी घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया।जावर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना का कारण केवल तेज रफ्तार था या फिर तकनीकी खराबी भी इसकी वजह बनी। फिलहाल प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं और राहत कार्य जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com