-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Laapataa Ladies To Be Screened In Supreme Court On 9august Aamir Khan Kiran Rao Attend
आज सुप्रीम कोर्ट में दिखाई जाएगी ‘लापता लेडीज, CJI चंद्रचूड़ समेत आमिर-किरण भी होंगे मौजूद
- Written By: राहुल गोस्वामी
किरण राव निर्देशित फिल्म फिल्म 'लापता लेडीज' आज 9 अगस्त को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में दिखाई जाएगी। इस मौके पर उनके साथ निर्माता आमिर खान और प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ भी मौजूद रहेंगे।

laapata ladies, supreme court
नई दिल्ली: आज सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों, उनके परिवार के सदस्यों और रजिस्ट्री अधिकारियों के लिए ‘लापता लेडीज’ फिल्म दिखायी जाएगी। समीक्षकों ने इस फिल्म की काफी प्रशंसा की है और यह लैंगिक समानता के विषय पर आधारित है। यह खास पहल सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की तरफ से सालभर चलने वाले लैंगिक संवेदनशीलता कार्यक्रम का हिस्सा है। इसका विचार दरअसल उनकी पत्नी कल्पना दास को तब आया, जब उन्होंने और उनके स्टाफ ने यह फिल्म देखी थी।
जानकारी दें कि किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म की कहानी और इसके कलाकारों के प्रदर्शन को समीक्षकों और दर्शकों की जबरदस्त और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म की अलग कहानी और कहानी को कहने के अनोखे तरीके ने लोगों का दिल जीत लिया था । अब यह फिल्म आज भारत के सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी छाप छोड़ेने जो रही है।
यहां पढ़ें – जंगली जानवरों से प्यार करने वाले को दिल दे बैठी हैं अनन्या पांडे! जानें कौन हैं वॉकर ब्लैंको
सम्बंधित ख़बरें
‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’… आमिर खान पर नितेश राणे का तीखा वार, बयान से गरमाई सियासत
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
इस बाबत न्यायालय के प्रशासनिक अनुभाग द्वारा जारी संदेश के अनुसार किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ आज सुप्रीम कोर्ट में दिखाई जाएगी। फिल्म के निर्माता आमिर खान के साथ निर्देशक किरण राव स्वयं भी स्क्रीनिंग में मौजूद रहेंगी और वे दर्शकों से बातचीत भी करेंगे।
इस नोटिस के अनुसार प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश अपने परिवार के लोगों के साथ फिल्म देखने पहुंचेंगे। फिल्म कोर्ट के समय के बाद यानी शाम 4:15 बजे से 6:20 बजे तक दिखाई जाएगी, जिसके बाद आमिर खान और किरण राव के साथ एक बातचीत होगी।
यहां पढ़ें – महाविकास अघाड़ी में सबकुछ ठीक नहीं! शरद पवार के निर्वाचन क्षेत्र पर कांग्रेस ने ठोका दावा
न्यायालय के प्रशासनिक अनुभाग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “भारत के उच्चतम न्यायालय की स्थापना के 75वें वर्ष के दौरान आयोजित गतिविधियों के तहत लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म ‘लापता लेडीज’ शुक्रवार, नौ अगस्त 2024 को प्रशासनिक भवन परिसर के सी-ब्लॉक स्थित सभागार में प्रदर्शित की जाएगी।”
जानकारी दें कि ‘लापता लेडीज’ भारत की ग्रामीण परिवेश की दो दुल्हनों पर आधारित एक हास्य सा भरी कहानी है, जो ट्रेन यात्रा के दौरान गलती से बदल जाती हैं। इस फिल्म में प्रतिभा रत्न, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव के साथ रवि किशन भी अहम भूमिका में हैं। इसमें लैंगिक समानता को लेकर बड़े ही सकारात्मक तरीके से बात रखीं गई हैं।
Laapataa ladies to be screened in supreme court on 9august aamir khan kiran rao attend
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
Jul 13, 2026 | 06:14 PMलाडकी बहिन योजना: e-KYC के बाद 92 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर? CAG ने उठाए सवाल, मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब
Jul 13, 2026 | 06:07 PMजबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
Jul 13, 2026 | 06:07 PMक्या बच्चों के लिए बंद हो जाएगा Social Media? 20 से ज्यादा देशों ने उठाया बड़ा कदम, भारत भी इसी राह पर है?
Jul 13, 2026 | 06:06 PMनागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 06:05 PMUS-Iran War: खाड़ी देशों पर कहर बनकर टूट रहा ईरान…कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर ताबड़तोड़ दागे ड्रोन, मचा हड़कंप
Jul 13, 2026 | 05:59 PMपैसे देकर खरीदे 2.70 करोड़ वोट… लाड़की बहिन योजना को लेकर अरविंद सावंत ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा
Jul 13, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














