-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kolkata Unclaimed Bag Found Near Rg Kar Hospital Bomb Squad Engaged In Investigation
कोलकाता: आरजी कर हॉस्पिटल के पास मिला लावारिस बैग, प्रशासन महकमें में सनसनी, बम स्क्वॉड जांच में जुटी
- Written By: साक्षी सिंह
पश्चिम बंगाल की राजधानी पश्चिम बंगाल की राजधानीकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में गुरुवार को एक संदिग्ध बैग मिला। लावारिस बैग मिलने से प्रशासन महकमें में सनसनी फैल गई है। ये बैग विरोध-प्रदर्शन के लिए बनाए गए प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है। सूचना के बाद डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं।

लाल घेरे में लावारिस बैग फोटो क्रेडिट: ANI
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी पश्चिम बंगाल की राजधानीकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में गुरुवार को एक संदिग्ध बैग मिला। लावारिस बैग मिलने से प्रशासन महकमें में सनसनी फैल गई है। ये बैग विरोध-प्रदर्शन के लिए बनाए गए प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है। सूचना के बाद डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं।
अब बम स्क्वॉड की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि बैग के अंदर क्या है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग यहां किसने रखा है। टीवी चैनल पर प्रसारित वीडयो के अनुसार, बम निरोधक दस्ता खोजी कुत्तों के साथ उस स्थान पर जांच कर रहा है, जहां जूनियर चिकित्सकों ने नौ अगस्त से प्रदर्शन किया है।
ये भी पढ़ें:-हम कर्नाटक में रह रहे या तालिबान में ! शोभायात्रा हिंसा मामले पर विपक्ष का सिद्धरमैया सरकार पर कड़ा प्रहार
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: ‘दो निशान, दो प्रधान’ के खिलाफ उठी आवाज, जिसने बदल दी देश की राजनीति
Kolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
सुवेंदु सरकार ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क
जब सब्र का बांध टूटा तो सौरव गांगुली जा पहुंचे पुलिस थाने, फेसबुक पेज के खिलाफ इसलिए दर्ज कराई FIR
हालांकि, फिलहाल यह स्थान खाली है क्योंकि चिकित्सक साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना दे रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से अभी तक किसी भी आपत्तिजनक वस्तु का कोई सबूत बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ता बैग की जांच कर रहा है।
#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास एक संदिग्ध बैग मिला। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं। https://t.co/gb1m02PKLz pic.twitter.com/Nbk32c6SAy — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2024
चर्चा में क्यों है आरजी कर अस्पताल
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल के सेमिनार हॉल से 9 अगस्त को 31 साल की ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव मिला था। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। पूरा शरीर लहुलुहान था। शरीर पर ढेरों चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स में नाराजगी बढ़ गई थी और वे धरना और हड़ताल पर बैठ गए। मामले में पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें:-कोलकाता कांड : बंगाल में जूनियर डॉक्टर्स का धरना जारी, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अडिग
ED टीम की छापे मारी
बता दें कि रेजिडेंट-डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर की वारदात के बाद से कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लगातार चर्चा में बना हुआ है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ आर्थिक अनियमित्ताओं की जांच भी चल रही है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
Kolkata unclaimed bag found near rg kar hospital bomb squad engaged in investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
Jun 24, 2026 | 01:41 PMMonsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
Jun 24, 2026 | 01:38 PMPappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
Jun 24, 2026 | 01:35 PMअमरावती में आरटीओ की सख्त कार्रवाई, 14 हजार से अधिक वाहन चालकों पर जुर्माना
Jun 24, 2026 | 01:31 PM‘चलती लोकल ट्रेन में हत्या’, सहम गई मुंबई, बारिश में दरवाजा बंद करने को लेकर हुई थी बहस
Jun 24, 2026 | 01:30 PMग्वालियर के थाटीपुर में दर्दनाक हादसा: कमरे में जिंदा जलकर युवक की मौत, शराब पीते समय लगी आग
Jun 24, 2026 | 01:27 PMनागपुर जिला समिति का बड़ा फैसला: काटोल नगराध्यक्ष का कुनबी जाति का दावा खारिज, 3 लोगों ने की थी शिकायत
Jun 24, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














