- Hindi News »
- West Bengal »
- Sayak Chakraborty Lashes Out At Muslim Waiter For Serving Beef To Actor Instead Of Mutton
एक्टर को मटन की जगह खिला दिया बीफ, मुस्लिम वेटर पर भड़के सायक चक्रवर्ती, Video Viral
Sayak Chakraborty News : सायक चक्रवर्ती ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित एक होटल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मटन ऑर्डर करने पर उन्हें गोमांस परोस दिया गया। उन्होंने वीडियो शेयर किया है।
- Written By: रंजन कुमार

एक्टर और आरोपी वेटर।
Sayak Chakraborty Beef News : कोलकाता का मशहूर पार्क स्ट्रीट, जो अपनी रौनक और बेहतरीन खान-पान के लिए जाना जाता है, 30 जनवरी को कड़वे विवाद का गवाह बना। मशहूर अभिनेता सायक चक्रवर्ती दोस्त अनन्या गुहा के साथ नामी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे, लेकिन वहां जो हुआ उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। सायक का आरोप है कि उन्होंने मटन स्टेक का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें जानबूझकर या घोर लापरवाही के चलते बीफ स्टेक परोस दिया गया।
सायक चक्रवर्ती ने इस पूरी घटना का एक वीडियो साझा करते हुए अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी दोस्त को शुरू में अंदाजा नहीं था कि प्लेट में क्या है और उन्होंने उसे मटन समझकर खा लिया। जैसे ही उन्हें सच्चाई का आभास हुआ, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सायक ने वेटर से सीधे शब्दों में पूछा कि क्या आपको पता है कि मैं ब्राह्मण हूं? आपने हमें हमारी गौ माता खिला दी। जब वेटर ने अपना परिचय दिया तो सायक का सवाल और भी तीखा था। मैं आपको पोर्क (सूअर का मांस) परोस दूं तो क्या आप खाएंगे?
जब सवाल पर मिला मजाक और हंसी
इस घटना में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात वेटर की गलती से कहीं ज्यादा रेस्टोरेंट मैनेजमेंट का रवैया रहा। सायक के मुताबिक जब उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर मैनेजर से जवाब मांगा तो वह माफी मांगने या गलती सुधारने के बजाय हंसने लगे। उनकी दोस्त अनन्या गुहा ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह कोई मजाक नहीं, बल्कि किसी की धार्मिक मान्यताओं का अपमान है।
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
क्या यह लापरवाही या कुछ और?
खान-पान की दुनिया में ऐसी घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं। कुछ साल पहले बड़े अंतरराष्ट्रीय फूड चेन पर वेजिटेरियन ग्राहकों को नॉन वेज परोसने के आरोप लगे थे। उसके बाद भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की गई थी। भारत जैसे देश में, जहां भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि संस्कृति और धर्म से जुड़ा विषय है। वहां इस तरह की सर्विस एरर को स्वीकार करना मुश्किल होता है। एक ग्राहक जब किसी बड़े रेस्टोरेंट में जाता है तो वह केवल भोजन की कीमत नहीं चुकाता, बल्कि पसंद और मान्यताओं के सम्मान का भरोसा भी खरीदता है। जब वह भरोसा टूटता है तो घाव गहरा होता है।
A Hindu Food Vlogger & Influencer Sayak Chakraborty and his friends were intentionally served Beef steak instead of mutton steak at #Olypub, one of Kolkata’s renowned resto-bar situated at #ParkStreet Kolkata. He registered a complaint, but to his surprise the staff made fun of… pic.twitter.com/8su4zjw9mO — Sourish Mukherjee (@me_sourish_) January 31, 2026
यह भी पढ़ें : मोहन को अब गाय पसंद नहीं, गोमांस पर GST खत्म! सड़क से सदन तक संग्राम की तैयारी में कांग्रेस
अनसुलझे सवाल
फिलहाल रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से आधिकारिक सफाई नहीं आई है। मगर, सायक चक्रवर्ती के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। क्या यह केवल वेटर की मानवीय भूल थी? क्या बड़े रेस्टोरेंट में किचन मैनेजमेंट इतना ढीला है कि मटन और बीफ में फर्क नहीं समझा गया? क्या जानबूझकर किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई?
Sayak chakraborty lashes out at muslim waiter for serving beef to actor instead of mutton
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाइक की डिक्की में पेट्रोल की जगह मिला 3 किलो का LPG सिलेंडर! जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
May 17, 2026 | 06:58 PMचलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
May 17, 2026 | 06:57 PMजबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
May 17, 2026 | 06:55 PMविदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
May 17, 2026 | 06:46 PMकहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMस्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
May 17, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













