-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Opposition Targets Congress Government Over Violence During Ganesh Procession In Karnataka
हम कर्नाटक में रह रहे या तालिबान में ! शोभायात्रा हिंसा मामले पर विपक्ष का सिद्धरमैया सरकार पर कड़ा प्रहार
- Written By: रीना पंवार
कर्नाटक में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर हुए हमले की घटना को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। विपक्षी नेता ने सिद्धरमैया सरकार को राज्य में कानून-व्यवस्था चरमराने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
बेंगलुरु : कर्नाटक में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर हुए हमले और हिंसा की घटना को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस मुद्दे पर गुरूवार को कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार को राज्य में कानून-व्यवस्था चरमराने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विपक्षी नेता आर. अशोक ने आरोप लगाया कि मांड्या जिले में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर हमला ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ का प्रत्यक्ष परिणाम है। गौरतलब है कि मांड्या जिले के नागमंगला शहर में बीते रोज भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई थी।
विपक्षी नेता ने लगाए गंभीर आरोप
इस घटना के एक दिन बाद आज विपक्षी नेता आर. अशोक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवान गणेश की शोभायात्रा पर पत्थर फेंके गए, तलवारें लहराई गईं और देसी बम भी फेंके गए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हम कर्नाटक में रह रहे हैं या तालिबान में?” उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आगे कहा, ”कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति से उत्साहित होकर, मुसलमानों की हिंसक भीड़ ने कल रात नागमंगला में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर बर्बरतापूर्वक हमला किया।”
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
तुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
मेकेदातु परियोजना पर कर्नाटक का बड़ा दावा, तमिलनाडु के हिस्से का पानी नहीं होगा प्रभावित
कर्नाटक में 5 सरकारी योजनाओं के नियमों में बड़ा बदलाव! डीके शिवकुमार ने किया ऐलान, बोले- वोटर ID करे ले चेक
‘सरकार कर रही तुष्टीकरण की राजनीति’
उन्होंने कहा, “विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने और रामेश्वरम कैफे में बम विस्फोट के बाद, यह एक और ज्वलंत उदाहरण है कि किस तरह कांग्रेस सरकार ने राष्ट्र विरोधी तत्वों को राज्य पर कब्जा करने दिया है, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।” विपक्षी नेता आर. अशोक के अनुसार शोभायात्रा पर और हिंदुओं पर हमला मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तथा उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की “तुष्टिकरण की राजनीति के खतरनाक खेल का सीधा नतीजा है, जिसने राष्ट्रविरोधी तत्वों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को बढ़ावा दिया है।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “कांग्रेस सरकार को हिंदुओं पर इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” विपक्षी नेता ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को जब बदरीकोप्पलु गांव से श्रद्धालु भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाल रहे थे तब यहां दो समूहों के बीच बहस हो गई और कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे स्थिति बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिर दोनों समूहों के बीच झड़प के बाद कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग भी लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और हिंसा प्रभावित कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक ऐहतियात के तौर पर 14 सितंबर तक इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। घटना के सिलसिले में 46 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Opposition targets congress government over violence during ganesh procession in karnataka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Usha Vance Hindu: उषा वेंस ने कहा मैं अपने हिंदू धर्म से खुश हूं, पति जेडी वेंस के बयान पर मचा बवाल
Jun 24, 2026 | 03:12 PMठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो-5 कॉरिडोर के लिए 84.34 करोड़ का टेंडर जारी; 2026 के अंत तक शुरू होगी यात्री सेवा
Jun 24, 2026 | 03:09 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर गर्माई MP की सियासत, भोपाल में पोस्टर वॉर, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
Jun 24, 2026 | 03:08 PMसेवानिवृत्ति के बाद साकार हो रहा सपना! नागपुर मनपा के सफाई कर्मचारियों को जल्द मिलेगा श्रम साफल्य योजना का लाभ
Jun 24, 2026 | 03:07 PMवाराणसी में अवैध कोचिंग संस्थानों पर बड़ा एक्शन, 8 सेंटर सील; 15 दिन तक चलेगा विशेष अभियान
Jun 24, 2026 | 03:04 PMAhmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद
Jun 24, 2026 | 03:01 PMMP में रोजगार के लिए नवाचारों पर जोर; पर्यटन और कुटीर उद्योगों से युवाओं को जोड़कर बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Jun 24, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














