उदयपुर में सजेगा VIROSH का शाही मंडप, रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की प्री-वेडिंग की रस्में शुरू

Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उदयपुर में 26 फरवरी को सात फेरे, उससे पहले हल्दी-मेहंदी और खास ‘VIROSH’ सेलिब्रेशन चर्चा में है।
Rashmika Mandanna Wedding
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Pre Wedding Functions: साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं। 26 फरवरी को यह चर्चित कपल शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधने वाला है। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुना गया शहर है उदयपुर, जहां इस वक्त जश्न का माहौल बना हुआ है।

उदयपुर में रश्मिका और विजय की शाही तैयारियां

झीलों की नगरी उदयपुर में शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। वेन्यू को पारंपरिक और मॉडर्न थीम के मिश्रण से सजाया गया है। कपल ने सोशल मीडिया पर लोकेशन की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिनमें पहाड़ियों और पानी के खूबसूरत नजारे साफ दिखाई दे रहे हैं। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होने वाली इस शादी को प्राइवेट लेकिन ग्रैंड रखा गया है।

हल्दी-मेहंदी से सजेगी रस्मों की शाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के फंक्शन दोपहर से शुरू होंगे। आज 12 बजे के बाद हल्दी की रस्म रखी गई है, जिसमें येलो थीम के साथ पारंपरिक अंदाज देखने को मिलेगा। इसके बाद शाम 7 से 8 बजे के बीच मेहंदी सेरेमनी आयोजित होगी। दुल्हन के हाथों में खास डिजाइन की मेहंदी रचाई जाएगी, जिसमें कपल के नाम का स्पेशल टच होगा। अगले दिन शाम को संगीत नाइट का आयोजन होगा, जहां डांस, म्यूजिक और परफॉर्मेंस के साथ जश्न अपने चरम पर पहुंचेगा।

‘विरोष प्रीमियर लीग’ बना चर्चा का केंद्र

रश्मिका मंदाना और विजय ने अपनी शादी को सिर्फ पारंपरिक रस्मों तक सीमित नहीं रखा है। उन्होंने ‘विरोष प्रीमियर लीग’ नाम से एक खास क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया है, जिसमें दोस्त और परिवार हिस्सा लेंगे। क्रिकेट बैट पर दोनों के नाम और वेडिंग डेट प्रिंट कराई गई है। इससे पहले विजय ने वॉलीबॉल नेट की झलक भी शेयर की थी, जिससे साफ है कि यह शादी फन और गेम्स से भरपूर रहने वाली है।

इस लग्जरी रिसॉर्ट में लेंगे सात फेरे

शादी का आयोजन उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित आलीशान रिसॉर्ट आईटीसी मोमेंटोस उदयपुर में किया जा रहा है। पहाड़ी पर बसे इस रिजॉर्ट में 117 प्राइवेट विला हैं और चारों ओर झील व नदी का मनमोहक दृश्य इसे और खास बनाता है।

कपल ने अपनी शादी की घोषणा जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए की थी और इस खास सफर को ‘VIROSH’ नाम दिया। अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है, जब ये स्टार कपल सात फेरे लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com