-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kolkata Doctor Rape Murder Case Rg Kar Hospital Nationwide Opd Shutdown
कोलकाता कांड के बाद गुस्से में उबाल, आज से देशभर में OPD सेवाएं बंद, सड़कों पर डॉक्टर
- Written By: राहुल गोस्वामी
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई घिनौनी वारदात के बाद पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है। आज से देशभर के सरकारी अस्पतालों में हालात और बद्तर हो सकते हैं ।

Pic: Google Image
नई दिल्ली: जहां एक तरफ कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद अब पूरे देश के डॉक्टर लगातार गुस्से में हैं। वहीं इस कृत्य के विरोध में हजारों की तादाद में रेजिडेंट डॉक्टर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब पीड़िता को न्याय मिलने तक अपने काम बंद करने का ऐलान किया है। इस बीच आज से देशभर के सरकारी अस्पतालों में हालात और बद्तर हो सकते हैं, इसका कारण है कि रेजिडेंट डॉक्टर्स ने आज से OPD भी बंद करने का ऐलान किया है।
जानकारी दें कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने आज यानी 13 अगस्त को देशभर में OPD सर्विस बंद करने का ऐलान किया है। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद आरोपी पर बड़े एक्शन की मांग करते हुए राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान हो गया है।
यहां पढ़ें- आज दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, जानें ट्रैफिक एडवाइजरी
सम्बंधित ख़बरें
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
तारातला हादसा में जांच की रफ्तार बढ़ी, नगर निगम और पोर्ट ट्रस्ट से मांगे गए जरूरी दस्तावेज
#WATCH | On RG Kar Medical College and Hospital incident, Union Minister Sukanta Majumdar says, “The CM is delaying it – if she wants to have a CBI inquiry in this matter, she should hand it over soon as proofs in such cases do not remain for many days.” (12/08) pic.twitter.com/QLBVx0nQh2 — ANI (@ANI) August 12, 2024
वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को चिट्ठी भी लिखी है। इसमें उन्हें साफ बताया गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार से उनकी तीन बड़ी मांगे हैं। पहला, मामले की निष्पक्ष गहन जांच कर दोषियों को सजा दिलायी जाना है। दूसरा, किन वजहों से इस अपराध को अंजाम दिया गया है, उसकी विस्तृत जांच की जाए। तीसरा, कार्यस्थल पर डॉक्टरों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
महाराष्ट्र के अस्पतालों में आज भी हड़ताल
इधर महाराष्ट्र में आज सुबह 9 बजे से बंद का आह्वान किया गया है। महाराष्ट्र के सभी डॉक्टर सुबह 9 बजे से आज हड़ताल पर जा रहे हैं और BMC के डॉक्टर भी अब हड़ताल पर हैं। फिलहाल महाराष्ट्र के सभी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद हैं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
यहां पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में NCP पार्टी और चुनाव चिन्ह पर सुनवाई आज, शिवसेना मामले की सुनवाई टली
जानें क्या है मामला
जानकारी दें कि बीते 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक महिला डॉक्टर का शव मिला था। इसके बाद से ही डॉक्टर इस मामले में पीड़िता के लिए न्याय की पुरजोर मांग कर रहे हैं। इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात 31 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ बीते 8 अगस्त की रात कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था और उसकी हत्या भी कर दी गई थी।
पुलिस ने चेस्ट मेडिसिन विभाग के सेमिनार हॉल में द्वितीय वर्ष की छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद किया था, जिस पर कई चोटों के निशान थे। इस मामले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो अस्पताल परिसर में अक्सर आने वाला एक बाहरी व्यक्ति था।
कोलकाता पुलिस ने बीते सोमवार को सात डॉक्टरों और पांच अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था, जो गिरफ्तार नागरिक स्वयंसेवक के परिचित थे। पुलिस ने दावा किया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अश्लील वीडियो देखा करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने 2019 में नागरिक स्वयंसेवक के रूप में काम करना शुरू किया था। उसने कम से कम चार बार शादी की थी और कहा जा रहा है कि वह महिलाओं को गलत निगाह से देखता था।
इधर अस्पताल के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कथित विफलता के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रधानाचार्य संदीप घोष ने बीते सोमवार को अपने पद और सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया था। घोष ने अपने त्यागपत्र में कहा, “मैं अब यह अपमान नहीं सह सकता। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। मुझे हटाने के लिए प्रदर्शन भड़काया गया है। इसके पीछे एक राजनीतिक साजिश है।”
Kolkata doctor rape murder case rg kar hospital nationwide opd shutdown
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














