

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में जहां आगामी गुरुवार को जोर-शोर से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है। वहीं इस बाबत दिल्ली प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा है। इसके साथ ही पुलिस से लेकर सुरक्षा एजेंसियां तक कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी न हो इसकी तैयारियों में जुटी हैं। राजधानी में आज रेलवे से लेकर सड़क यातायात तक को सुरक्षा के मद्देनजर डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए अब दिल्ली पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
जानकारी दें कि आज मंगलवार यानी 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी इसके तहत दिल्ली में लाल किले के आस-पास कई सड़कें आम लोगों के लिए बंद रहेंगी और केवल लेबल वाली गाड़ियों को ही अंदर जाने की परमीशन रहेगी।
ऐसे में आज अगर आप भी लाल किले की तरफ से गुजर रहे हैं तो ध्यान रखें कि दिल्ली गेट से लेकर चट्टा रेल तक सड़क बंद रहेगी। इसके साथ ही GPO से चट्टा रेल तक, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार तक, फाउंटेन चौक से लाल किले तक, रिंग रोड से नेताजी सुभाष चंद्र रोड, राजघाट से ISBT तक, बाहरी रिंग रोड ISBT से IP फ्लाईओवर तक इसमें शामिल हैं।
इसके इतर अगर आप वैकल्पिक रास्तों की तलाश में हैं और आपको नॉर्थ दिल्ली में कहीं जाना है तो आपको अरबिंदो से सफदरजंग, कमाल अतातुर्क रोड से निकलते हुए कौटिल्य, SPM, 11 मूर्ति से मदर टेरेसा, पचकुइयां रोड से होकर झांसी रोड और उत्तरी नॉर्थ में अपने गंतव्य की तरफ जा सकते हैं।
आप चाहें तो नॉर्थ दिल्ली जाने के लिए कनॉट प्लेस मिंटो रोड से होकर अजमेरी गेट, लाहौर गेट, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग से ODRS तक पहुंच सकते हैं। चाहें तो यमुना पार करने के लिए निजामुद्दीन पुल होकर पुश्ता से जीटी रोड और युधिष्ठिर सेतु से होकर ISBT निकलकर नॉर्थ दिल्ली पहुंच सकते हैं।
अगर आपको पश्चिमी दिल्ली जाना है तो इसके लिए भी कई वैकल्पिक मार्ग हैं। आज आप निजामुद्दीन खट्टा से बारापुला रोड होकर एम्स फ्लाईओवर के नीचे से रिंग रोड ले सकते हैं। वहीं डीएनडी-बारापुला रोड से आगे ऊपर से आश्रम रिंग रोड से भी आप आगे बढ़ सकते हैं। इसके सात ही NH24 निजामुद्दीन खट्टा के रिंग रोड से होते हुए भैंरो रोड, मथुरा रोड से निकलकर सफदरजंग रोड कमल अतातुर्क मार्ग से भी आप निकल सकते हैं। इन मार्गों के अलावा और भी अन्य मार्ग हैं जो कि आपको ट्रैफिक और प्रतिबंधित मार्गों से बचाएंगे। इसके लिए आप दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी देख सकते हैं।