-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ncp Party And Election Symbol Hearing On Supreme Court Today Shiv Sena Case Postponed
सुप्रीम कोर्ट में NCP पार्टी और चुनाव चिन्ह पर सुनवाई आज, शिवसेना मामले की सुनवाई टली
- Written By: किर्तेश ढोबले
शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले में सुप्रीम कोर्ट में होनेवाली सुनवाई फिर एक बार के लिए टल गई है। बताया जा रहा है कि पहले 14 अगस्त को मामले की सुनवाई होने की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन अब इसमें करीब महीने भर का वक्त और लग सकता है।

NCP पार्टी और चुनाव चिन्ह पर सुनवाई आज (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आई है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे में सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई कर सकता है। वहीं, शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले में सुप्रीम कोर्ट में होनेवाली सुनवाई एक बार फिर टल गई है। इस मामले पर सुनवाई अगले महीने में होने की संभावना है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के गुट ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के गुट को एनसीपी का नाम और घड़ी चुनाव चिन्ह देने के चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई कर सकता है।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार गुट को अयोग्य घोषित क्यों न करें? सुप्रीम कोर्ट का तीखा सवाल
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
वहीं, सेना वर्सेस सेना की लड़ाई फिर एक बार के लिए टल गई है। शिवसेना पार्टी और चुनाव चिन्ह मामले में सुप्रीम कोर्ट में होनेवाली सुनवाई फिर एक बार के लिए टल गई है। बताया जा रहा है कि पहले 14 अगस्त को मामले की सुनवाई होने की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन अब इसमें करीब महीने भर का वक्त और लग सकता है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
नागालैंड विधायक अयोग्यता मामले में भी सुनवाई
दिलचस्प बात यह है कि नागालैंड में विधायक अयोग्यता मामले पर भी मंगलवार को ही सुनवाई होनी है। सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच के सामने होगी।
यह भी पढे़ं:- मराठा-ओबीसी आरक्षण विवाद पर सर्वदलीय बैठक बुलाए CM शिंदे, शरद पवार की डिमांड
अजित गुट के पक्ष में फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि इस मामले में चुनाव आयोग और विधानसभा अध्यक्ष ने अजित पवार गुट के पक्ष में अपना फैसला सुनाया था। जिसके बाद एनसीपी शरद पवार ने चुनाव आयोग व विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने 15 फरवरी को अपने फैसले में कहा था कि अजित पवार के नेतृत्व वाला एनसीपी गुट असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी है। अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर कई विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे।
Ncp party and election symbol hearing on supreme court today shiv sena case postponed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














