- Hindi News »
- India »
- Kiren Rijiju Big Revelation Pm Modi No Exemption In Bill For Anyone
‘PM भी देश का नागरिक कोई छूट नहीं’, बिल पर क्या बोले मोदी रिजिजू ने किया बड़ा खुलासा
Union Minister Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में कहा था कि वह इस बिल में पीएम को छूट देने की सिफारिशों को कतई स्वीकार नहीं करेंगे।
- Written By: सौरभ शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi on 130th constitutional amendment bill: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को संविधान के 130वें संशोधन विधेयक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गंभीर अपराधों में शामिल होने पर मंत्रियों को पद से हटाने वाले इस बिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद के लिए किसी भी तरह की छूट लेने से साफ इनकार कर दिया था। रिजिजू के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि वह भी देश के एक नागरिक हैं और उन्हें विशेष सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए।
इस बात की जानकारी तब सामने आई, जब सरकार तीन नए विधेयक लेकर आई है। ये विधेयक हैं- संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश शासन (संशोधन) विधेयक। इन विधेयकों का उद्देश्य राजनीति में नैतिकता और पारदर्शिता लाना है, ताकि दागी नेताओं को पद से हटाया जा सके। रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी ने मंत्रिमंडल की बैठक में सिफारिशों को अस्वीकार कर दिया था कि प्रधानमंत्री को इस विधेयक के दायरे से बाहर रखा जाए।
पीएम मोदी ने क्यों किया इनकार?
किरेन रिजिजू ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कैबिनेट से साफ कहा था कि वह विधेयक से प्रधानमंत्री को बाहर रखने की सिफारिशों को मंजूर नहीं करते। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए किसी तरह का अपवाद नहीं होना चाहिए। उनका मानना है कि एक प्रधानमंत्री भी देश का एक आम नागरिक है और उसे कोई विशेष सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए। रिजिजू ने आगे कहा कि देश में ज्यादातर मुख्यमंत्री हमारी पार्टी से हैं, लेकिन अगर वे भी कुछ गलत करते हैं तो उन्हें भी अपना पद छोड़ना होगा। नैतिकता का राजनीति में बहुत महत्व है।
सम्बंधित ख़बरें
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
फिर शुरू होगी संसद की कार्यवाही, सरकार ने 3 दिनों का विशेष सत्र बुलाया, साफ होगा महिला आरक्षण का रास्ता!
क्या PM मोदी को पहले से थी ईरान पर हमले की खबर? इजरायल दौरे के बीच उठी चर्चाओं पर भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
CAPF Bill 2026: ‘सरकार आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेकेंगे’, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; उठाए कई अहम सवाल
यह भी पढ़ें: …तो10 मिसाइलों से उड़ा देंगे! PAK की नई परमाणु धमकी, कहा- एटम बम दिवाली के लिए नहीं रखे
विधेयक के प्रमुख प्रावधान
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस विधेयक में यह प्रावधान किया गया है कि अगर कोई मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री किसी ऐसे आपराधिक मामले में गिरफ्तार होता है, जिसमें कम से कम 5 साल या उससे अधिक की सजा का प्रावधान है और वह लगातार 30 दिनों तक हिरासत में रहता है, तो उसे एक महीने के भीतर अपने पद से इस्तीफा देना होगा। रिजिजू ने कहा कि अगर विपक्ष भी नैतिकता को केंद्र में रखकर इस विधेयक का स्वागत करता तो यह देश के लिए एक बहुत बड़ा कदम होता।
Kiren rijiju big revelation pm modi no exemption in bill for anyone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:28 AMपुणे में EV चार्जिंग प्रोजेक्ट फ्लॉप? करोड़ों खर्च के बावजूद नहीं मिला अपेक्षित उपयोग
Apr 03, 2026 | 08:24 AMसोलापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर विवाद, 2 गुटों में तनाव, धारा 144 लागू
Apr 03, 2026 | 08:09 AMDonald Trump ने ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर जारी की धमकी, बोले- समझौता करो वरना और बिगड़ सकते हैं हालात
Apr 03, 2026 | 08:05 AMवॉशरूम के बाहर अचानक मिला ऑफर बना टर्निंग पॉइंट, विक्रांत मैसी ने ऐसे शुरू किया अपने सपनों का सफर
Apr 03, 2026 | 08:05 AMWeather Update: अप्रैल में ‘मॉनसून’ जैसा अहसास! दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट
Apr 03, 2026 | 08:00 AMसुसाइड नोट में नाम के बावजूद क्लीन चिट? अशोक खरात केस में पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Apr 03, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














