- Hindi News »
- Elections »
- Pm Modi Chennai Puducherry Visit Security Update Tamil Nadu Elections 2026
राजभवन में गुजारेंगे रात, सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात, चेन्नई में पीएम मोदी का 48 घंटे का ‘मिशन दक्षिण’ शुरू!
Puducherry Elections 2026: PM मोदी 3-4 अप्रैल को चेन्नई और पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे। सुरक्षा के लिए राजभवन को रेड जोन घोषित किया गया है और 3,000 जवान तैनात हैं। रोड शो और रैलियों की तैयारी तेज है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

पीएम मोदी (सोर्स-X)
PM Modi Chennai Visit: तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। वहीं, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होना है। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 और 4 अप्रैल को चेन्नई और पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को देखते हुए चेन्नई में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।
प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान कई सरकारी कार्यक्रमों और चुनावी रैलियों में शामिल होंगे। चेन्नई एयरपोर्ट से लेकर उनके ठहरने के स्थान राजभवन और तय किए गए यात्रा मार्गों तक हर जगह सख्त निगरानी रखी जा रही है। चेन्नई सिटी पुलिस ने करीब 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है, जिनमें सशस्त्र बल और विशेष इकाइयों के जवान भी शामिल हैं।
राजभवन को ‘रेड ज़ोन’ घोषित किया गया
चेन्नई एयरपोर्ट और गिंडी स्थित राजभवन को ‘रेड ज़ोन’ घोषित किया गया है, जहां ड्रोन या किसी भी तरह के मानव रहित विमान के उड़ान भरने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रधानमंत्री के रूट और ठहरने वाले स्थानों पर पांच-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। रेलवे स्टेशनों और होटलों में भी स्निफर डॉग्स के साथ व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: जनता को सोना खरीदने से रोका, पर खुद की तिजोरियां क्यों भर रही सरकार है? जानिए इसके पीछे का सच
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
हालांकि प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम का आधिकारिक शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार वे 3 अप्रैल को दोपहर में चेन्नई पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए पुडुचेरी जाएंगे।
चेन्नई में गुजारेंगे रात
पुडुचेरी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के बाद वे रात में चेन्नई लौट आएंगे और राजभवन में रुकेंगे। अगले दिन, 4 अप्रैल की सुबह वे करीब 100 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मायलापुर और टी. नगर इलाकों में रोड शो या वाहन रैली करने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- क्या PM मोदी को पहले से थी ईरान पर हमले की खबर? इजरायल दौरे के बीच उठी चर्चाओं पर भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए चेन्नई की प्रमुख सड़कों जैसे जीएसटी रोड, अन्ना सलाई और गिंडी पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कुछ समय के लिए यातायात रोका भी जा सकता है, इसलिए लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है। खास तौर पर मीनंबक्कम एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
Pm modi chennai puducherry visit security update tamil nadu elections 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में पारा 46.3 डिग्री पहुंचा; अगले 5 दिन भीषण हीटवेव का अलर्ट, रात की बिजली कटौती से जनता बेहाल
May 19, 2026 | 11:23 AMयवतमाल के पुसद में नशे के कारोबार पर शिकंजा, 8.7 किलो गांजा जब्त; 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार
May 19, 2026 | 11:19 AMभीमाशंकर से परली वैजनाथ तक महाविकास, महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकृत किए करोड़ों के प्रोजेक्ट
May 19, 2026 | 11:15 AMNEET Paper Leak: संसद की बड़ी कार्रवाई, NTA चीफ तलब; केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बढ़ीं मुश्किलें
May 19, 2026 | 11:14 AMMohan YadavNews : मंत्रियो परफॉर्मेंस के आधार पर बनेगी चुनावी रणनीति, CM मोहन यादव की मंत्रियों से 121 चर्चा
May 19, 2026 | 11:10 AMराजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
May 19, 2026 | 11:08 AMउत्तर महाराष्ट्र की प्यास बुझाएगी ‘नदी जोड़ो’ परियोजना, 4,116 करोड़ के काम को मिली रफ्तार
May 19, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














