- Hindi News »
- India »
- Khushnuma Ansari Madam Zeher Lady Don Lawrence Bishnoi Gang Arrested
दिन में पार्लर वाली, रात में बन जाती ‘मैडम जहर’, कैसे पकड़ी गई लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी
Khushnuma Ansari: दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की 'लेडी डॉन' खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को गिरफ्तार किया है। वह ब्यूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स सिंडिकेट और हथियार तस्करी का नेटवर्क संभाल रही थी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

फोटो- नवभारत डिजाइन
Lawrence Bishnoi Gang Lady Don Arrested: राजधानी दिल्ली में सक्रिय अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टरों के गठजोड़ का एक चौंकाने वाला चेहरा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुशनुमा अंसारी को गिरफ्तार किया है, जो किसी फिल्मी किरदार की तरह दोहरी जिंदगी जी रही थी। दिन में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने वाली यह महिला रात में ‘मैडम जहर’ बनकर खूंखार अपराधियों के लिए काम करती थी।
ब्यूटी पार्लर की आड़ में ‘मैडम जहर’ का खौफनाक नेटवर्क उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की रहने वाली खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा ने समाज में अपनी पहचान एक पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर बनाई थी। वह दिन भर अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी, लेकिन पर्दे के पीछे वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग की एक अहम कड़ी थी। गैंग के भीतर उसे ‘मैडम जहर’ के नाम से जाना जाता था क्योंकि वह ड्रग्स सप्लाई चेन और अवैध वसूली के ऑपरेशंस को संभालती थी। जांच में सामने आया है कि वह केवल एक सहयोगी नहीं, बल्कि गैंग के गुर्गों को सुरक्षित ठिकाने दिलाने और फरारी के दौरान उनके नेटवर्क को मैनेज करने में सक्रिय भूमिका निभाती थी।
बॉबी कबूतर के साथ 7 साल का रिश्ता
और बड़े अपराधों में भूमिका खुशनुमा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मुख्य हथियार सप्लायर महफूज उर्फ बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है। ये दोनों पिछले सात साल से साथ थे। बॉबी कबूतर वही अपराधी है जिसने 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले उनकी रेकी की थी और शूटरों को रूट की जानकारी दी थी। इसके अलावा, बॉबी का नाम फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, नादिर शाह हत्याकांड और सीलमपुर डबल मर्डर जैसे संगीन मामलों में भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बॉबी एशिया के बड़े हथियार तस्कर सलीम पिस्टल से हथियार लेता था, जिसके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का संदेह है।
सम्बंधित ख़बरें
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
जोया खान के जेल जाने के बाद संभाली गैंग की कमान
पुलिस सूत्रों का मानना है कि खुशनुमा अंसारी ने गैंग में अपनी जगह तब और मजबूत की जब हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को पुलिस ने एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जोया के जेल जाने के बाद, खुशनुमा ने ड्रग्स सिंडिकेट और गैंग के अवैध धंधों की कमान संभाल ली थी। वह गैंग के संपर्क तंत्र को सुचारू रूप से चलाने और हथियारों की खेप पहुंचाने में बॉबी की मुख्य मददगार बनी हुई थी।
यह भी पढ़ें: लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, चांदनी चौक में हाई अलर्ट
स्पेशल सेल का एक्शन,महिपालपुर में गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे समय से इन अपराधियों पर नजर रख रही थी। बॉबी कबूतर पिछले सात साल से पुलिस को चकमा दे रहा था और फर्जी पहचान के सहारे ठिकाने बदल रहा था। तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने महिपालपुर फ्लाई ओवर के पास जाल बिछाकर खुशनुमा, बॉबी कबूतर और उनके दो गुर्गे मोहम्मद राजी खान और शाहबाज को धर दबोचा। गिरफ्तारी के वक्त इनके पास से भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस इन दोनों से अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और ड्रग्स नेटवर्क के और गहरे राज उगलवाने में जुटी है।
Khushnuma ansari madam zeher lady don lawrence bishnoi gang arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMसंभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













