-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Kerala Includes Fake News Detection In Ict Syllabus
ब्रिटेन से आगे निकला केरल, आईसीटी सिलेबस में शामिल किया ‘फेक न्यूज डिटेक्शन’
- Written By: अभिषेक सिंह
इंटरनेट के आधुनिक युग और सूचनाओं के फास्ट आदान-प्रदान के दौर में 'फेक न्यूज' की काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसीलिए 'फेक न्यूज डिटेक्शन' समय की मांग हो चुका है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुरम: इंटरनेट के आधुनिक युग और सूचनाओं के फास्ट आदान-प्रदान के दौर में ‘फेक न्यूज’ की काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसीलिए ‘फेक न्यूज डिटेक्शन’ समय की मांग हो चुका है। जिसको ध्यान में रखते हुए केरल सरकार ने आईसीटी के सिलेबस में ‘फेक न्यूज डिटेक्शन’ सिस्टम को शामिल किया है। इतना ही नहीं इस मामले में वह ब्रिटेन से भी आगे निकला है।
केरल के शिक्षा विभाग ने पांचवी और सातवीं कक्षा के बच्चों को ऑनलाइन मंचों पर फर्जी खबरों की पहचान करने और फैक्ट चेक करने में सक्षम बनाने के लिए आईसीटी पाठ्यपुस्तकों में ‘फेक न्यूज डिटेक्शन’ प्रणाली को शामिल किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केरल ने ब्रिटेन से पहले इस प्रणाली को अपने पाठ्यपुस्तक कार्यक्रम में शामिल कर लिया।
यह भी पढ़ें:- प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर दिया रिएक्शन, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
उन्होंने कहा कि 2022 में, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. अनवर सादात की अध्यक्षता वाली, विभाग की प्रौद्योगिकी शाखा, ‘केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन’ (केआईटीई) ने डिजिटल मीडिया साक्षरता कार्यक्रम के हिस्से के रूप में पांचवी से 10वीं कक्षा तक के 19.72 लाख विद्यार्थियों को फर्जी खबरों की रोकथाम और इसको लेकर जागरूकता फैलाने पर प्रशिक्षण दिया था।
ब्रिटेन भी बना रहा है योजना
कुछ समाचार खबरों में यह बात सामने आई थी कि ब्रिटेन इस विषय के साथ-साथ कई अन्य चीजों को अपने प्राथमिक पाठ्यक्रम में शामिल करने की योजना बना रहा है, जिसके मद्देनजर सादात ने सोमवार को केरल के कार्यक्रम के विवरण के बारे में बताया।
यह भी पढ़ें:- ओलंपिक एथलीटों को एलन मस्क का तोहफा, X पर मिला ये खास सम्मान
उन्होंने एक बयान में कहा कि यह भारत में पहली बार है जब 5,920 प्रशिक्षकों की मदद से उच्च प्राथमिक स्कूलों के 9.48 लाख विद्यार्थियों और माध्यमिक स्कूलों के 10.24 लाख विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। सादात ने कहा कि देश में पहली बार सातवीं कक्षा की आईसीटी पाठ्यपुस्तक के जरिये चार लाख विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के बारे में सीखने का अवसर मिला।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Kerala includes fake news detection in ict syllabus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










