-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Paris Olympic 2024 Elon Musks Gift To Olympic Athletes They Got This Special Honor On X
ओलंपिक एथलीटों को एलन मस्क का तोहफा, X पर मिला ये खास सम्मान
- Written By: शानू शर्मा
पेरिस ओलंपिक 2024 का रविवार को समापन हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान मनु भाकर और गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारतीय फ्लैगबियरर रहे। इससे पहले नीरज चोपड़ा को ये जिम्मेदारी दी जानी थी। एलन मस्क की ओर से भारतीय एथलीट मनु भाकर और नीरज चोपड़ा को सोशल मीडिया एक्स पर खास सम्मान दिया गया है।

पेरिस ओलंपिक मेडल विनर
पेरिस: ओलंपिक 2024 का समापन हो चुका है। 26 जुलाई से शुरू हुआ पेरिस ओलंपिक 11 अगस्त को खत्म हो गया। जिसके बाद रविवार की रात क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान मनु भाकर और गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारतीय फ्लैगबियरर रहे। हालांकि इसके लिए पहले नीरज चोपड़ा को चुना गया था। बाद में ये जिम्मेदारी पीआर श्रीजेश को दी गई। वहीं अब एक्स की ओर से भारत के दो एथलीटों को खास सम्मान मिला है। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा और मनु भाकर के एक्स (पहले ट्विटर) पर खास स्टीकर लगाया गया।
भारत के इन दो एथलीटों के प्रोफाइल के आगे एफिल टॉवर का स्टीकर लगाया गया है। ब्लू टीक के बगल में लगा ये स्टीकर और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा है। एफिल टॉवर पेरिस में ही स्थित है जहां ओलंपिक 2024 का आयोजन किया गया था। खास बात यह भी है कि ओलंपिक के मेडल में एफिल टॉवर के लोहे का भी इस्तेमाल किया गया है।
मनु भाकर ने बनाया रिकॉर्ड
पेरिस ओलंपिक में भारतीय एथलीटों ने कुल 6 मेडल जीते। जिसमें मनु भाकर ने 2 ब्रॉन्ज तो वहीं नीरज चोपड़ा ने एकलौता सिल्वर मेडल देश के खाते में लाया है। मनु भाकर ने ही ओलंपिक में भारत की ओर से पदक तालिका की शुरुआत की थी। इसी के साथ मनु ओलंपिक निशानेबाजी पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। इसके अलावा उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में भी कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
दतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
यह भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक का हुआ समापन, 117 भारतीय एथलीटों ने लाए 6 मेडल
नीरज चोपड़ा का संदेश
नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए एक और पदक जीतके बहुत अच्छा लगा। इस बार पेरिस में हमारा नेशनल एंथम नहीं बज पाया, लेकिन आगे की मेहनत उसी पल के लिए होगी। इस बार भारत के एथलीटों ने कुल 16 खेलों में हिस्सा लिया। 69 पदक को जीतने के रेस में कई मुकाबले लड़े गए।
यह भी पढ़ें- अरशद नदीम के ससुर उपहार में देंगे भैंस, जानिए भैंस देने की आखिर क्या है वजह
ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन
परेसि पहुंचे 117 एथलीटों ने तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, नौकायन, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस और टेनिस में हिस्सा लिया। इन सभी मुकाबलों को मिलाकर भारत के खाते में 6 मेडल आएं। जिसमें 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर शामिल है। अबतक के ओलंपिक के सभी मुकाबलों में भारत 41 पदक जीतने में कामयाब रहा है।
Paris olympic 2024 elon musks gift to olympic athletes they got this special honor on x
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










