-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Priyanka Gandhi Reacted On The Atrocities Being Committed Against Hindus In Bangladesh
प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर दिया रिएक्शन, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव
- Written By: अभिषेक सिंह
बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और अत्याचारों को लेकर भारत में भी चर्चा हो रही है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमलों की खबरें परेशान करने वाली हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
ढाका : बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और अत्याचारों को लेकर भारत में भी चर्चा हो रही है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमलों की खबरें परेशान करने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी और वहां की नवनिर्वाचित सरकार हिंदू, ईसाई और बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगी।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमलों की खबरें विचलित करने वाली हैं। किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति, भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हमले अस्वीकार्य हैं। हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश में जल्द हालात सामान्य होंगे और वहां की नवनिर्वाचित सरकार हिंदू,… — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 12, 2024
हिंदुओं ने किया विरोध प्रदर्शन
आवामी लीग की नेता शेख हसीना के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और दक्षिण एशियाई देश में आरक्षण के मुद्दे पर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय चिंतित है। रविवार को भी बंदरगाह शहर चटगांव भारी संख्या में हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि उनकी जान-माल और पूजा स्थलों की सुरक्षा की जाए। इस दौरान उन्हों ने यह भी कहा कि बांग्लादेश उनकी मातृभूमि है और वह इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।
यूएन ने भी जताई चिंता
बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यों को लेकर टारगेटेड हिंसा की ख़बरें सामने आई हैं। जिस पर संयुक्त राष्ट्र ने भी ध्यान दिया है। यूएन ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम बांग्लादेशी सरकार से अल्पसंख्यकों के हितों और उनकी जान माल की रक्षा करने को कहा है। वहीं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री यूनुस ने भी अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा की है और उन्हें “जघन्य” करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
यह भी पढ़ें:- BSF के जवानों के समझाने के बाद भी नहीं मान रहे बांग्लादेशी, गर्दन भर पानी में खड़े होकर कर रहे इंतजार
नोबेल पुरस्कार विजेता ने हाल ही में एक बांग्लादेशी विश्वविद्यालय में छात्रों से कहा, “क्या वे इस देश के लोग नहीं हैं? आप (छात्र) इस देश को बचाने में सक्षम हैं; क्या आप कुछ परिवारों को नहीं बचा सकते? वे मेरे भाई हैं। हमने साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है और हम साथ ही रहेंगे।”
Priyanka gandhi reacted on the atrocities being committed against hindus in bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














