- Hindi News »
- India »
- Karnataka Honey Trap Scandal Big Revelation In Karnataka Honey Trap Case Mention Of Cds And Pen Drives Of 48 Central Leaders Ministers Son Also Narrated His Ordeal
कर्नाटक हनी ट्रैप कांड में बड़ा खुलासा, 48 नेताओं की सीडी और पेन ड्राइव का जिक्र, मंत्री के बेटे ने भी बताई आपबीती
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा में बताया कि राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की साजिशें रची जा रही हैं। विधानसभा में बहस के दौरान उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
- Written By: सौरभ शर्मा

कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना विधानसभा में (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति इन दिनों हनी ट्रैप स्कैंडल से सुलग रही है। विधानसभा में मंत्री केएन राजन्ना के दावे ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि न केवल राज्य के, बल्कि केंद्रीय स्तर के कम से कम 48 नेता हनी ट्रैप में फंस चुके हैं। इतना ही नहीं, इन मामलों से जुड़ी सीडी और पेन ड्राइव भी तैयार हो चुकी हैं। मामला तब और गंभीर हो गया जब उनके बेटे राजेंद्र राजन्ना ने भी खुद और अपने पिता को हनी ट्रैप का शिकार बताया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें महीनों से फोन और वीडियो कॉल्स के जरिए निशाना बनाया जा रहा था।
सीडी और पेन ड्राइव का बड़ा दावा
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा में बताया कि राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक या दो नेताओं का मामला नहीं, बल्कि लगभग 48 नेता हनी ट्रैप में फंस चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की गतिविधियां किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि इन मामलों से जुड़ी सीडी और पेन ड्राइव भी मौजूद हैं, जिनका दुरुपयोग किया जा सकता है।
मंत्री के बेटे ने बताई अपनी आपबीती
राजन्ना के बेटे राजेंद्र राजन्ना ने खुलकर बताया कि उन्हें और उनके पिता को लंबे समय से इस जाल में फंसाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने कहा कि शुरुआत फोन कॉल्स और वीडियो कॉल्स से हुई थी, जिसे उन्होंने पहले नजरअंदाज किया। लेकिन जब मामला विधानसभा में पहुंचा, तो उन्होंने सामने आकर बात करने का फैसला किया। राजेंद्र ने यह भी बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से इस मुद्दे पर बातचीत की है, लेकिन उन्हें अब भी यह समझ नहीं आया कि उन्हें क्यों निशाना बनाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जांच की मांग और सियासी हलचल
मंत्री और उनके बेटे के खुलासे के बाद यह मामला गंभीर होता जा रहा है। विधानसभा में बहस के दौरान उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मंत्री सतीश जारकीहोली ने भी दो बार हनी ट्रैप के प्रयास होने की बात कही, हालांकि वह दोनों बार बच निकले। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की चालें नहीं चली जानी चाहिए और पुलिस को इस मामले की तह तक पहुंचकर कार्रवाई करनी चाहिए। मामला सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें इस मामले की जांच पर टिकी हैं।
Karnataka honey trap scandal big revelation in karnataka honey trap case mention of cds and pen drives of 48 central leaders ministers son also narrated his ordeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













