

Keralam Swearing-in Ceremony of 20 Cabinet Ministers: केरलम में आज नई सरकार का आगाज हुआ। केरलम में आज नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
एक दशक लंबे वामपंथी शासन के बाद, केरल सोमवार को सत्ता परिवर्तन हुआ। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली 21-सदस्यीय UDF कैबिनेट में आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंत्री पद की शपथ ली। इस बार केरलम की नई सरकार में 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इनमें 2 महिलाओं और 2 एसटी वर्ग के मंत्रियों को शामिल किया गया है। कांग्रेस के 63 विधायकों में से 12 को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
तिरुवंचूर राधाकृष्णन विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।
केरलम में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी, भूपेश बघेल, समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए।