-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kalyan Banerjees Controversial Statement On Kolkata Gang Rape Case
लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले पर कल्याण बनर्जी का विवादित बयान, बंगाल में सियासी उबाल
- Written By: Saurabh Pal
कोलकाता गैंगरेप मामले पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित बयान दिया है। इससे राज्य की सियासत गरमा गई है। बनर्जी मामले पर कहा कि दोस्त ही दोस्त का बलात्कार करता है तो क्या किया जा सकता है।

गिरफ्तार आरोपी, कल्याण बनर्जी (फोटो-सोशल मीडिया)
कोलकाताः साउथ कोलाकाता के लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के मामले से राज्य सियासी भूचाल आ गया है। इसकी वजह हैवानियत में शामिल मुख्यआरोपी टीएमसी की छात्र विंग का सदस्य बताया जा रहा है। अब इस घटना पर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी के एक बयान से राजनीति और गरमा गई। बनर्जी के विवादास्पद बयान भाजपा ने शर्मनाक बताते हुए टीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सांसद बनर्जी मामले को लेकर कहा कि अगर दोस्त ही दोस्त का बलात्कार करता है तो क्या किया जा सकता है। क्या पुलिस स्कूलों में बैठाई जाएगी? इसके आगे उन्होंने कहा कि यह छात्रों द्वारा एक छात्रा द्वारा किया गया है। उसकी रक्षा कौन करेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सारे अपराध और छेड़छाड़ कौन करता है? कुछ पुरुष ऐसा करते हैं। महिलाओं को इन विकृत पुरुषों के खिलाफ लड़ना चाहिए।
कल्याण बनर्जी ने क्या कहा?
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा के समर्थक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, NH-44 पर लगा जाम
समुद्र में आ रही भारत की अदृश्य ढाल, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा रफ्तार, थर-थर कांपेंगे चीन और पाकिस्तान!
2050 में दुनिया झेलेगी कोरोना से भी बड़ा कहर! लाखों बच्चे हो जाएंगे अनाथ? रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
बातचीत होगी लेकिन… ईरान ने की अपील पर डोनाल्ड ट्रंप का दो टूक जवाब, बोले- खत्म हो चुका है सीजफायर
कल्याण बनर्जी के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। उनका यह बयान संस्थागत जिम्मेदारी से बचने की कोशिश के रूप मे देखा जा रहा है। कल्याण बनर्जी का यह बयान उन्हें इसलिए भी कटघरे में खड़ा करता है, क्योंकि कथित रूप से आरोपी उनकी ही पार्टी की छात्र विंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि आरोपी के टीएमसी छात्र विंग से जुड़े होने के सवाल को बनर्जी ने यह कहकर खारिज कर दिया कि अपराध किसी पार्टी या संगठन से जुड़ा नहीं होता है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि “मैं बार-बार यही कह रहा हूं कि जिसने भी यह किया है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लेकिन अगर कोई दोस्त अपनी दोस्त का बलात्कार करता है, तो यह भ्रष्टाचार कैसे हो सकता है? सांसद ने कहा कि जबतक पुरुषों की मानसिकता नहीं बदलेगी, तबतक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों पर एजेंडा चलाने का भी आरोप लगाया।
शेफाली जरीवाला का चल रहा था इलाज, पराग त्यागी का खुलासा, पुलिस ने दर्ज किया बयान
क्या है मामला?
घटना बुधवार की शाम की है, जब साउथ कोलकाता के लॉ कॉलेज में एक फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ कथित रूप से गैंगरेप हुआ है। पीड़िता बताया कि उसे छात्र संघ कार्यालय के बगल में गार्ड रूम में तीन लोगों ने बुलाया। जहां 31 वर्षीय पूर्व छात्र और वकील मनोजित मिश्रा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय दो अन्य छात्र जैब अहमद (19) और प्रमित मुखोपाध्याय (20) वहां मौजूद थे वे आरोपियों की मदद कर रहे थे। इतना ही उसे जमकर टॉर्चर भी किया। उसे शरीर पर हिंसा के निशान भी मिले हैं।
गिरफ्तारी और जांच की स्थिति
मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। उनके फोन जब्त कर लिए गए हैं। वहीं पीड़िता ने शिकायत में मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा को टीएमसी छात्र विंग का अनौपचारिक प्रमुख बताया है। उसने कहा कि कॉलेज में हर कोई उसकी बात मानता है।
भाजपा ने खोला मोर्चा
वहीं भाजपा ने आरोपी मनोजित मिश्रा की टीएमसी नेताओं के साथ कई तस्वीरें साझा की है। तस्वीरों में सांसद अभिषेक बनर्जी और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी दिख रहे हैं। बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने सरकार से आरोपियों के संबंधों पर जवाब मांगा है।
Kalyan banerjees controversial statement on kolkata gang rape case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
Jul 11, 2026 | 10:36 AM‘मेरी हत्या की कोशिश की तो…’, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, कहा- लॉक्ड एंड लोडेड हैं 1000 मिसाइलें
Jul 11, 2026 | 10:35 AMRaksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
Jul 11, 2026 | 10:32 AMगजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AMनासिक में 4,000 करोड़ के टेंडर पर सियासी घमासान; सुहास कांदे के आरोपों पर समीर भुजबल का पलटवार, सभी आरोप खारिज
Jul 11, 2026 | 10:26 AMबांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में घायल
Jul 11, 2026 | 10:21 AMR Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक
Jul 11, 2026 | 10:17 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














