बातचीत होगी लेकिन... ईरान ने की अपील पर डोनाल्ड ट्रंप का दो टूक जवाब, बोले- खत्म हो चुका है सीजफायर

US-Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है, लेकिन अमेरिका ने साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम खत्म हो चुका है।
Trump Warns Iran
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Trump Warns Iran: अमेरिकी-ईरान में जारी तनातनी के बीच अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा क‍िया क‍ि ईरान ने मसले के हल के ल‍िए 'बातचीत' जारी रखने का अनुरोध क‍िया है। हालांक‍ि अमेर‍िका ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है क‍ि युद्धविराम खत्म हो चुका है। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान ने हमसे 'बातचीत' जारी रखने की अपील की है। हमने ऐसा करने के लिए इजाजत भी दे दी है, लेकिन अमेरिका ने उन्हें बिल्कुल साफ शब्दों में बता दिया है कि सीजफायर अब खत्म हो चुका है।

अमेरिकी हमले से ईरान को भारी नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉर्मुज ऑफ स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर हालिया हमलों के जवाब में अमेरिका ने बीते दो द‍िनों में ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए, जिससे जानमाल का नुकसान हुआ और बुनियादी ढांचे को क्षति पहुंची। इसके जवाब में ईरान ने अमेर‍िका पर हमले क‍िए, ज‍िस कारण एक बार फ‍िर से मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Trump Warns Iran
ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट (सोर्स- ट्रुथ सोशल)

इससे पहले अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ईरान ने कमर्शियल जहाजों पर हमले फिर से शुरू करके अमेरिका के साथ हालिया समझौते का उल्लंघन किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि हॉर्मुज स्ट्रेट से समुद्री यातायात में बाधा डालने की कोई भी और कोशिश अमेरिका की ओर से और भी कड़े सैन्य जवाब को न्योता देगी।

ट्रंप के पास कई विकल्प मौजूद

जेडी वेंस ने चेतावनी दी कि अगर हमले जारी रहे तो अमेरिका सैन्य तरीके से जवाब देना जारी रखेगा। वेंस ने कहा, समझौता बहुत सीधा है। अगर वे जहाजों पर हमले करेंगे, तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के पास कई विकल्प हैं, लेकिन मैं संभावित सैन्य कार्रवाई पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने अपने देशों के बीच अलग-अलग मोर्चों पर तालमेल बनाए रखने पर सहमति जताई।स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू के कार्यालय ने बयान में कहा, इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com