- Hindi News »
- Entertainment »
- Shefali Jariwala Undergoing Treatment Parag Tyagi Reveals Police Statement
शेफाली जरीवाला का चल रहा था इलाज, पराग त्यागी का खुलासा, पुलिस ने दर्ज किया बयान
शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, मुंबई पुलिस ने पराग समेत चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं। शेफाली की बॉडी का पोस्टमार्टम कूपर हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
- Written By: सोनाली झा

पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: ‘कांटा लगा’ फेम और टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री, उनके फैंस और करीबियों को बड़ा सदमा पहुंचा है। 27 जून की रात उनका निधन हो गया और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में अब नई जानकारी सामने आई है, जिसमें यह पता चला है कि शेफाली बीते कुछ सालों से इलाज करवा रही थीं।
मुंबई पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एक्ट्रेस के पति और एक्टर पराग त्यागी का बयान दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शेफाली के निधन की जांच अभी शुरुआती स्टेज पर है और अब तक चार लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं, जिनमें दो नौकर, एक सिक्योरिटी गार्ड और पराग त्यागी शामिल हैं। पराग ने पुलिस को बताया कि शेफाली कुछ सालों से एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं।
शेफाली की देखभाल कर रहे डॉक्टर ने भी इस बात की पुष्टि की और बताया कि वो विटामिन सी और ग्लूटाथायोन जैसी दवाएं ले रही थीं, जो स्किन फेयरनेस और युवा दिखने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। डॉक्टर के अनुसार, इन दवाओं का दिल पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता और शेफाली को कभी कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। हालांकि, एक्ट्रेस का निधन इस कदर अचानक हुआ कि उनके पति पराग और पूरा परिवार शोक में डूब गया है।
सम्बंधित ख़बरें
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को पूरे हुए 2 साल, एनिवर्सरी पर शेयर किए इमोशनल पोस्ट
सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, 12 साल बाद मां बनने की खबर पर दिया करारा जवाब
इस हफ्ते OTT पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, दर्शकों को सस्पेंस-थ्रिलर से भरेंगी नई फिल्में और सीरीज
खान परिवार के मुश्किल वक्त में साथ खड़ी एक्स बहू मलाइका, सुसर से पहुंचीं मिलने, तलाक के बाद भी कायम है रिश्ता
शेफाली की बॉडी को फिलहाल कूपर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के सही कारण की पुष्टि हो पाएगी। शेफाली की निजी ज़िंदगी भी हमेशा चर्चा में रही। 2004 में उन्होंने मीट ब्रदर्स के हरमीत सिंह से शादी की थी, लेकिन 2009 में तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने 2015 में पराग त्यागी से शादी की और दोनों की जोड़ी को रियलिटी शोज़ में भी काफी पसंद किया गया।
ये भी पढ़ें- नम आंखें और टूटी आवाज में पराग त्यागी ने सहा शेफाली जरीवाला को खोने का दर्द
शेफाली जरीवाला ने कई फिल्मों और रिएलिटी शोज का हिस्सा रहीं, लेकिन उन्हें असल पहचान म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से मिला है। एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 13’, ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ में भी नजर आई थीं। शेफाली जरीवाला की मौत पर रश्मि देसाई, अली गोनी, काम्या पंजाबी, दिव्यांका त्रिपाठी सहित कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है। उनके चाहने वाले उन्हें सिर्फ ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से नहीं, बल्कि एक दमदार कलाकार और खूबसूरत इंसान के रूप में हमेशा याद रखेंगे।
Shefali jariwala undergoing treatment parag tyagi reveals police statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ढलती उम्र के साथ ढीली पड़ती त्वचा में ऐसे लाएं कसाव, फाइन लाइन्स पर भी होगा कंट्रोल
Feb 21, 2026 | 09:08 PMजब तक मैं धर्माचार्य हूं…UGC पर राभद्राचार्य का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ गया नया घमासान; देखें- VIDEO
Feb 21, 2026 | 09:06 PMकुंभ मेला: 2300 एकड़ जमीन के सर्वेक्षण को मंजूरी, महापौर की अध्यक्षता में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर
Feb 21, 2026 | 09:03 PMझारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: नक्सलियों की कायराना करतूत, कोबरा के दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट
Feb 21, 2026 | 09:03 PMBCCI ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
Feb 21, 2026 | 08:59 PMरकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को पूरे हुए 2 साल, एनिवर्सरी पर शेयर किए इमोशनल पोस्ट
Feb 21, 2026 | 08:56 PMपीएम मोदी फिर अमेरिका के सामने करेंगे समर्पण… राहुल गांधी सवाल क्यों उठा रहे?
Feb 21, 2026 | 08:56 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM













