- Hindi News »
- India »
- Jammu And Kashmir Arrested Pakistani National Identified As Guide Of Terrorists
आतंकी को गाइड कर रहा था LoC से पकड़ा गया पाकिस्तानी, मौके से पाक करेंसी बरामद
अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद आरिफ जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों के एक समूह का नेतृत्व करते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, जब रविवार दोपहर को सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया।
- Written By: मनोज आर्या

पाकिस्तानी करेंसी के साथ गिरफ्तारी आरोपी, (सोर्स-सोशल मीडिया)
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के पूंछ और राजौरी जिलों की सीमा पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान गिरफ्तार एक पाकिस्तानी नागरिक की पहचान आतंकवादियों के गाइड के रूप में हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद आरिफ जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के चार आतंकवादियों के एक समूह का नेतृत्व करते हुए भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, जब रविवार दोपहर को सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद आतंकवादी एक खड़ी चट्टान से कूद गया और घायल अवस्था में पाकिस्तानी सीमा में लौट गया।
आरिफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के दातोटे गांव का निवासी है और उसे सेना के ‘ऐस ऑफ स्पेड्स’ डिवीजन के तहत गंभीर इलाके में स्थित हजूरा चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने दुर्गम इलाके और घने जंगलों में संदिग्ध गतिविधि देखी, जहां से कुछ आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
सेना को देख भाग निकले 4 आतंकी
इस दौरान आरिफ को पकड़ लिया गया, जबकि चार अन्य आतंकवादी भारतीय सेना को देख भाग निकले और ‘नो मैन्स लैंड’ से होते हुए दुर्गम रास्तों और खराब मौसम का फायदा उठा कर पाकिस्तानी सीमा में लौट गए। “नो मैन्स लैंड” एक ऐसा क्षेत्र होता है जो किसी के स्वामित्व या नियंत्रण में नहीं होता है। यह आमतौर पर दो विरोधी पक्षों या सेनाओं के बीच की एक खाली भूमि होती है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों की मौजूदगी के कारण सेना गोलीबारी नहीं कर सकी। ड्रोन से लिए गए वीडियो में खून के निशान दिखे, जिससे संकेत मिलता है कि आतंकवादियों को खड़ी चट्टान से कूदने और गिरने से चोटें आई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इस्लामाबाद बनेगा शांति का गवाह! 10 अप्रैल को आमने-सामने होंगे अमेरिका और ईरान, क्या टल जाएगा महायुद्ध?
होर्मुज पर कब्जे से लेकर मुआवजे तक…क्या है Iran की वो 10 शर्तें जिनके सामने झुके ट्रंप! कब तक रहेगी शांति?
आज की ताजा खबर 8 अप्रैल LIVE: अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते के लिए हुआ सीजफायर
अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर, दो हफ्ते तक नहीं होंगे हमले, होर्मुज पर भी बनी बात
तेलंगाना के एक दवा फैक्ट्री में विस्फोट, हादसे में 2 की मौत; 14 लोग घायल
आतंकी गाइड से पूछताछ जारी
वहीं, गिरफ्तार आरिफ के पास से एक मोबाइल फोन और करीब 20,000 पाकिस्तानी रुपये मिले। पूछताछ में उसने बताया कि वह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पाकिस्तानी हिस्से का निवासी है और उसे वहां की भौगोलिक जानकारी है। वह पाकिस्तानी सेना के निर्देश पर आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने में मदद कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी गाइड से पूछताछ जारी है और महत्वपूर्ण खुफिया जानकारियां हासिल की जा रही हैं।
Jammu and kashmir arrested pakistani national identified as guide of terrorists
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में 8 अप्रैल को बिजली कट, जानें आपके इलाके में कब रहेगी लाइट बंद, चेक करें पूरा शेड्यूल
Apr 08, 2026 | 09:43 AMSambhajinagar में कचरा प्रबंधन पर टकराव, नेताओं में जुबानी जंग; महापौर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Apr 08, 2026 | 09:42 AMSambhajinagar: डिजिटल सुरक्षा का लाइव अनुभव, छात्रों ने पुलिस आयुक्तालय में सीखी साइबर क्राइम से बचाव की तकनीक
Apr 08, 2026 | 09:31 AMसीजफायर होते ही सरपट दौड़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 2674 अंको की तेजी, निफ्टी भी 731 अंक ऊपर खुला
Apr 08, 2026 | 09:28 AMअमरावती में एक साथ उठे 4 दोस्तों के जनाजे, ट्रक ने खिलौने की तरह पिचका दी कार, 3 की हालत नाजुक
Apr 08, 2026 | 09:28 AMपुडुचेरी चुनाव: वकालत से सत्ता के शिखर तक कैसे चमके V Narayanasamy? ‘सियासी संकट’ के बीच की अनकही कहानी
Apr 08, 2026 | 09:24 AMSambhajinagar के इंडस्ट्रियल सप्लायर्स संकट में, बढ़ती लागत ने बढ़ाई चिंता; कच्चे माल की भारी किल्लत
Apr 08, 2026 | 09:18 AMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














