- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 8th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 8 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम लागू। इस सीजफायर के बाद अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिका ने कहा कि ईरान ने इस सीजफायर के लिए भीख मांगी थी।
- Written By: अक्षय साहू , सजल रघुवंशी

लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब दोनों देशों ने दो हफ्तों के लिए युद्धविराम पर सहमति बना ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल सैन्य कार्रवाई रोकने का ऐलान किया है, जिससे कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता खुलता नजर आ रहा है। इस बीच यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान ने इस सीजफायर की भीख मांगी थी और हम सब यह जानते हैं कि ऑपरेशन एपिक फ़्यूरी लड़ाई के मैदान में एक ऐतिहासिक और जबरदस्त जीत थी। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन एपिक फ़्यूरी ने ईरान की सेना को खत्म कर दिया और आने वाले कई सालों तक उसे लड़ाई में बेअसर कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Mexico पिरामिड स्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी, एक कनाडाई पर्यटक की मौत और छह अन्य गंभीर रूप से घायल
US-ईरान जंग का असली विजेता कैसे बना China? बिना एक भी गोली चलाए मारी बाजी, जानें जिनपिंग के वो 5 मास्टरस्ट्रोक
नींद में थे लोग और अचानक हिलने लगे घर, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 5.2 तीव्रता का बड़ा भूकंप, लोगों में दहशत
आज की ताजा खबर 21 अप्रैल LIVE: राजस्थान की रिफाइनरी में आग के चलते स्थगित हुआ पीएम मोदी का उद्घाटन कार्यक्रम
08 Apr 2026 09:57 PM (IST)
08 Apr 2026 09:57 PM (IST)लेबनान में IDF के हमलों में 89 लोगों की मौत, 700 घायल
इजराइल लेबनान में लगातार हमले कर रहा है। IDF के एक दिन के हमले में वहां कम से कम 89 लोगों की मौत हुई जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी।
08 Apr 2026 09:15 PM (IST)
08 Apr 2026 09:15 PM (IST)ईरान ने होर्मुज में टैंकरों की आवाजाही रोकी
ईरान ने सीजफायर से पीछे हटने की धमकी दी है। हमलों के बीच ईरान ने होर्मुज में टैंकरों की आवाजाही रोक दी है, ईरान ने इजराइल पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया।
08 Apr 2026 08:43 PM (IST)
08 Apr 2026 08:43 PM (IST)पवन खेड़ा ने फिर से लगाए सीएम हिमंता सरमा पर आरोप
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पवन खेड़ा सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर नए आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
Here is Media & Publicity Department Chairman @Pawankhera ji with new revelations and more questions for Assam’s corrupt Chief Minister Himanta Biswa Sarma from an undisclosed location.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। बजाए सवालों… pic.twitter.com/WZkgwM6em8
— Congress (@INCIndia) April 8, 2026
08 Apr 2026 07:41 PM (IST)
08 Apr 2026 07:41 PM (IST)नोएडा में दर्दनाक हादसा, पार्टी करने गए छात्र की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल, कुछ छात्र एग्जाम खत्म होने के बाद पार्टी मनाने गए थे। उन्होंने पानी से भरे गड्ढे में नहाने की सोची इस दौरान एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई।
08 Apr 2026 07:30 PM (IST)
08 Apr 2026 07:30 PM (IST)सीएम एमके स्टालिन ने तिरुवन्नामलाई में जनसभा को किया संबोधित
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम.के. स्टालिन ने तिरुवन्नामलाई में एक जनसभा को संबोधित किया। तमिलनाडु में 23 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव होंगे जिसमें तमिलनाडु विधानसभा के सभी 234 सदस्य चुने जाएंगे। मतों की गणना 4 मई को होगी।
#WATCH | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK चीफ एम.के. स्टालिन ने तिरुवन्नामलाई में एक जनसभा को संबोधित किया।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल 2026 को विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें तमिलनाडु विधानसभा के सभी 234 सदस्य चुने जाएंगे। मतों की गणना 4 मई को होगी।
(सोर्स: DMK) pic.twitter.com/TcOOhOXcwD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 06:53 PM (IST)
08 Apr 2026 06:53 PM (IST)केदारनाथ में भारी बर्फबारी: मंदिर परिसर बर्फ से ढका
केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी ने पूरे केदारनाथ शहर को बर्फ की मोटी परत से ढक दिया है। मंदिर परिसर और आस-पास के इलाकों में कई फीट बर्फ जमा हो गई है। लगातार बर्फबारी की वजह से पुनर्निर्माण के काम में तेज़ी लाना और यात्रा के लिए ज़रूरी सामान का इंतज़ाम करना मुश्किल हो रहा है।
#WATCH उत्तराखंड | केदारनाथ धाम में लगातार भारी बर्फबारी ने पूरे केदारनाथ शहर को बर्फ की मोटी परत से ढक दिया है।
मंदिर परिसर और आस-पास के इलाकों में कई फीट बर्फ जमा हो गई है। लगातार बर्फबारी की वजह से पुनर्निर्माण के काम में तेज़ी लाना और यात्रा के लिए ज़रूरी सामान का इंतज़ाम… pic.twitter.com/XNiJZUYdY0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 06:27 PM (IST)
08 Apr 2026 06:27 PM (IST)ईरान ने सीजफायर की भीख मांगी थी- अमेरिका
यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान ने इस सीज़फ़ायर की भीख मांगी थी और हम सब यह जानते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी लड़ाई के मैदान में एक ऐतिहासिक और जबरदस्त जीत थी।
#WATCH | वाशिंगटन, DC | यूनाइटेड स्टेट्स सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर, पीट हेगसेथ ने कहा, "...ईरान ने इस सीज़फ़ायर की भीख मांगी थी, और हम सब यह जानते हैं...ऑपरेशन एपिक फ़्यूरी लड़ाई के मैदान में एक ऐतिहासिक और ज़बरदस्त जीत थी...ऑपरेशन एपिक फ़्यूरी ने ईरान की सेना को खत्म कर दिया और आने वाले… pic.twitter.com/lMKfMAXxTW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 05:47 PM (IST)
08 Apr 2026 05:47 PM (IST)नेपाल के PM बालेन शाह ने विदेशी राजदूतों से की मुलाकात
नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज काठमांडू में मौजूद विदेशी राजदूतों के साथ सामूहिक चर्चा की।
#WATCH | काठमांडू: नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज काठमांडू में मौजूद विदेशी राजदूतों के साथ सामूहिक चर्चा की।
(सोर्स: नेपाल PMO) pic.twitter.com/wanyHf6dvr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 05:09 PM (IST)
08 Apr 2026 05:09 PM (IST)डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर बड़ा बयान आया सामने
डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के बाद एक बड़ा बयान दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ मिलकर काम करेगा।
08 Apr 2026 04:20 PM (IST)
08 Apr 2026 04:20 PM (IST)अबू फरहान आजमी बने सपा के प्रदेश महासचिव
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने आज एक बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए अबू फरहान आजमी को मुंबई और महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
08 Apr 2026 03:52 PM (IST)
08 Apr 2026 03:52 PM (IST)कांग्रेस ने बंगाल चुनाव में 7 सीटों पर बदले उम्मीदवार
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की 7 सीटों पर उम्मीदवारों को बदला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफाॉर्म पर जानकारी सझा करते हुए लिखा कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए इनको पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में चुना है।
The Central Election Committee of the Congress has selected the following persons as party candidates for the 2nd phase of elections to the West Bengal Legislative Assembly. 👇 pic.twitter.com/zJs9UnpG7a
— Congress (@INCIndia) April 8, 2026
08 Apr 2026 03:10 PM (IST)
08 Apr 2026 03:10 PM (IST)अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर लगाए बड़े आरोप
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के अंडर में काम करने के आरोप लगाए।
अब ये कहने की भी ज़रूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग ज़ाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज़्ज़त तो सरेआम मत उछालिये। https://t.co/YOvvyt3cKE
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 8, 2026
08 Apr 2026 02:30 PM (IST)
08 Apr 2026 02:30 PM (IST)अमेरिका-ईरान सीजफायर पर आया भारत का बयान
अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर भारत का पहला बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय ने इस फैसले का स्वागत किया है।
Statement on the recent development in West Asia ⬇️
🔗 https://t.co/WwFCi4kXHg pic.twitter.com/wmsF4YUb7j
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 8, 2026
08 Apr 2026 01:35 PM (IST)
08 Apr 2026 01:35 PM (IST)नोएडा: खरगे ने मोहसिना किदवई को श्रद्धांजली दी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,"मोहसिना किदवई कांग्रेस की बहुत बड़ी नेता थी और पार्टी के लिए बहुत योगदान दी। पार्टी की हर कार्यक्रम में वो आती थीं लेकिन जब बीमार पड़ गई तो उनका आना कम हुआ है। एक महिला होकर बहुत दिन राजनीति में टिकना ये बहुत बड़ी बात है इसलिए मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
#WATCH नोएडा (यूपी): कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,"मोहसिना किदवई कांग्रेस की बहुत बड़ी नेता थी और पार्टी के लिए बहुत योगदान दी। पार्टी की हर कार्यक्रम में वो आती थीं लेकिन जब बीमार पड़ गई तो उनका आना कम… pic.twitter.com/3VE50OvHfU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 01:23 PM (IST)
08 Apr 2026 01:23 PM (IST)US-ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर में जश्न
अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष में 15 दिन के सीजफायर की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में बड़ी संख्या में लोग जश्न मना रहे हैं।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: US-इज़राइल-ईरान संघर्ष में 15 दिन के सीज़फ़ायर की घोषणा के बाद बांदीपुरा में बड़ी संख्या में लोग जश्न मना रहे हैं। pic.twitter.com/wo9LISOZO9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 01:05 PM (IST)
08 Apr 2026 01:05 PM (IST)हम फिर से सरकार बनाएंगेः ममता बनर्जी
TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के बाद ममता ने कहा, “मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं, धन्यवाद और सम्मान देती हूं। ‘जय जिनेंद्र’ और ‘सत श्री अकाल’ के साथ मैं सभी का अभिवादन करती हूं। आज अपने नामांकन के साथ मैं यह आश्वस्त करना चाहती हूं कि भवानीपुर के साथ-साथ मैं हर केंद्र और क्षेत्र के लिए काम करूंगी। हम फिर से सरकार बनाने का प्रयास करेंगे।”
पश्चिम बंगाल की सीएम और भवानीपुर से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा, "मैं बचपन से यहीं रहती हूं मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब यहीं है। मैं भवानीपुर के लोगों को धन्यवाद देती हूँ और सलाम करती हूँ। मैंने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है, और मैं सभी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत की… pic.twitter.com/9q6car8bV1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 12:49 PM (IST)
08 Apr 2026 12:49 PM (IST)भारत जंग को खत्म करने में मदद करेः फारूक अब्दुल्ला
ईरान सीजफायर पर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने दोनों देशों- US और ईरान को आमने-सामने बैठकर बात करने की ताकत दी। जंग किसी भी मसले का हल नहीं है। बातचीत के अलावा कोई रास्ता नहीं है। हमें नहीं पता कि शांति लौटने में कितना समय लगेगा। J&K के बहुत से लोग उस इलाके में काम करते हैं। हमें उम्मीद है कि भारत इस जंग को खत्म करने में मदद करेगा।"
#WATCH श्रीनगर, J&K | ईरान सीज़फ़ायर पर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने कहा, "मैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि उसने दोनों देशों - US और ईरान - को आमने-सामने बैठकर बात करने की ताकत दी। जंग किसी भी मसले का हल नहीं है। बातचीत के अलावा कोई रास्ता नहीं… pic.twitter.com/sJrG4p5jbE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 12:09 PM (IST)
08 Apr 2026 12:09 PM (IST)भारत सदैव युद्ध विराम और शांति का पक्षधर: दिलीप जायसवाल
बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ़्ते के सीजफायर सस्पेंशन पर कहा,"भारत सदैव युद्ध विराम और शांति का पक्षधर रहा है और मैं स्वागत करता हूं कि युद्धविराम हो और जो पश्चिम देशों में वैश्विक संकट युद्ध के कारण आया था उस पर लगाम लगे और लोगों को राहत हो।"
#WATCH पटना (बिहार): बिहार मंत्री दिलीप जायसवाल ने अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर सस्पेंशन पर कहा,"भारत सदैव युद्ध विराम और शांति का पक्षधर रहा है और मैं स्वागत करता हूं कि युद्धविराम हो और जो पश्चिम देशों में वैश्विक संकट युद्ध के कारण आया था उस पर लगाम लगे और लोगों… pic.twitter.com/JlQ3PEaT5C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 11:51 AM (IST)
08 Apr 2026 11:51 AM (IST)भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान छोड़ने के लिए कहा
ईरान की राजधानी तेहरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने के लिए कहा गया है।
⚠️ Advisory as on 08 April 2026. pic.twitter.com/pusFQIAKKI
— India in Iran (@India_in_Iran) April 8, 2026
08 Apr 2026 11:34 AM (IST)
08 Apr 2026 11:34 AM (IST)पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया
TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं।
#WATCH TMC चेयरपर्सन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के लिए सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं। pic.twitter.com/8xSL84uvwA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 11:32 AM (IST)
08 Apr 2026 11:32 AM (IST)BJP ने बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की
BJP ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की। कोलकाता पोर्ट से राकेश सिंह को दिया टिकट।
BJP ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की।
राकेश सिंह कोलकाता पोर्ट से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/TWAZZOvZ85
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 11:30 AM (IST)
08 Apr 2026 11:30 AM (IST)होर्मुज की वजह से ग्रोथ पर पड़ सकता है असरः RBI गवर्नर
मुंबई में RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज कहा, “पिछले वर्ष देश की वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.6% रहने का अनुमान है। यह मजबूत उपभोग और निवेश के चलते आर्थिक गतिविधियों में बने आंतरिक गति को दर्शाता है, जिसे सहायक नीतियों, जारी संरचनात्मक सुधारों और अनुकूल वित्तीय परिस्थितियों का समर्थन मिला है। आगे देखते हुए, ऊर्जा और अन्य कमोडिटी की बढ़ती कीमतें तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित रुकावटों के कारण इनपुट की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है, जिससे इस वर्ष की वृद्धि दर पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि, सरकार आवश्यक क्षेत्रों में इनपुट की उपलब्धता सुनिश्चित कर सप्लाई चेन में व्यवधान के प्रभाव को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। वहीं, सेवा क्षेत्र में लगातार मजबूती, पिछले वर्ष किए गए GST सुधारों का असर और वित्तीय संस्थानों व कॉर्पोरेट्स की मजबूत बैलेंस शीट आर्थिक गतिविधियों को आगे भी सहारा देती रहेंगी।”
#WATCH RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, "पिछले साल की असली GDP ग्रोथ 7.6% रहने का अनुमान है। यह सपोर्टिव पॉलिसी उपायों, चल रहे स्ट्रक्चरल सुधारों और अनुकूल फाइनेंशियल हालात के बीच मज़बूत कंजम्प्शन और इन्वेस्टमेंट से सपोर्टेड इकोनॉमिक एक्टिविटी में अंदरूनी मज़बूत मोमेंटम को… pic.twitter.com/w9EKaErnYH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 10:30 AM (IST)
08 Apr 2026 10:30 AM (IST)PM मोदी 21 अप्रैल को जाएंगे राजस्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बाड़मेर के पचपदरा में नई रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी साझा की।
08 Apr 2026 10:02 AM (IST)
08 Apr 2026 10:02 AM (IST)कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका राजनीतिक जीवन लंबे समय तक सार्वजनिक सेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा। कांग्रेस पार्टी और देशभर में उनके योगदान को याद किया जा रहा है।
08 Apr 2026 09:33 AM (IST)
08 Apr 2026 09:33 AM (IST)कैलिफोर्निया में गैंग वॉर, 1 की हत्या
अमेरिका के कैलिफोर्निया में फिर से गैंग वॉर की घटना सामने आई है। रोहित गोदारा गैंग ने काका राणा नामक व्यक्ति की हत्या का दावा किया है। यह दावा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और अब तक मामले से जुड़े अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
08 Apr 2026 09:18 AM (IST)
08 Apr 2026 09:18 AM (IST)मिडिल ईस्ट में संघर्ष विराम का ऑस्ट्रेलिया ने किया समर्थन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने मिडिल ईस्ट में हुए संघर्षविराम पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए घोषित संघर्षविराम को स्वागत करता है। यह कदम मिडिल ईस्ट में तनाव कम करने और बातचीत के जरिए समाधान खोजने की दिशा में अहम है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार लंबे समय से क्षेत्रीय संघर्ष को रोकने और शांति स्थापित करने की अपील कर रही है। ईरान द्वारा होर्मुज को लगभग बंद करना और व्यापारिक जहाज़ों, नागरिक बुनियादी ढांचे, साथ ही तेल और गैस संयंत्रों पर हमले, ऊर्जा आपूर्ति में गंभीर व्यवधान पैदा कर रहे हैं और तेल तथा ईंधन की कीमतों पर असर डाल रहे हैं।”
— Anthony Albanese (@AlboMP) April 8, 2026
08 Apr 2026 08:32 AM (IST)
08 Apr 2026 08:32 AM (IST)बदलाव का नेतृत्व उत्तराखंड करेगा: हरीश रावत
उत्तराखंड के देहरादून में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 पर कहा, " बदलाव का नेतृत्व उत्तराखंड करेगा। हमें और केरल में प्रतियोगिता है मुझे लग रहा है केरल बाजी मार रहा है केरल में भी बदलाव आ रहा है लेकिन भाजपा के खिलाफ बदलाव का नेतृत्व करने का सौभाग्य हमको मिलने जा रहा है या हो सकता है असम को मिल जाए। उत्तराखंड बदलाव लाने के पड़ाव पर है।"
#WATCH | देहरादून, उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 पर कहा, " बदलाव का नेतृत्व उत्तराखंड करेगा। हमें और केरल में प्रतियोगिता है मुझे लग रहा है केरल बाजी मार रहा है केरल में भी बदलाव आ रहा है लेकिन भाजपा के खिलाफ बदलाव का नेतृत्व करने का सौभाग्य… pic.twitter.com/gDCswKy2nJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2026
08 Apr 2026 08:17 AM (IST)
08 Apr 2026 08:17 AM (IST)यह अमेरिका की जीतः व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी
ईरान के साथ जारी संघर्ष में दो हफ्ते के ब्रेक के बाद, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने ट्वीट किया कि यह अमेरिका की बड़ी जीत है, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी सेना ने संभव बनाया। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू होने के समय ट्रंप ने यह अनुमान लगाया था कि यह 4-6 सप्ताह तक चलेगा, लेकिन हमारी सेना ने 38 दिनों में मुख्य सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर लिया। लेविट ने आगे बताया कि इस सफलता ने अमेरिका को बातचीत में बढ़त दिलाई और कड़े समझौते संभव बने, जिससे कूटनीतिक समाधान और दीर्घकालीन शांति का मार्ग खुला। साथ ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को भी फिर से खुलवाया।
This is a victory for the United States that President Trump and our incredible military made happen.
From the very beginning of Operation Epic Fury, President Trump estimated this would be a 4-6 week operation.
Thanks to the unbelievable capabilities of our warriors, we have…
— Karoline Leavitt (@PressSec) April 8, 2026
08 Apr 2026 07:36 AM (IST)
08 Apr 2026 07:36 AM (IST)व्हाइट हाउस के बाहर एकत्र हो रहे प्रदर्शनकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर की घोषणा के बाद, वॉशिंगटन डी.सी. में प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस के बाहर इकट्ठा होने लगे हैं।
#WATCH | Washington, DC | Protestors gather outside the White House following US President Donald Trump’s ceasefire announcement. https://t.co/AFuHYOGyuh pic.twitter.com/ovCTXfNEAI
— ANI (@ANI) April 8, 2026
08 Apr 2026 06:59 AM (IST)
08 Apr 2026 06:59 AM (IST)अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर शहबाज शरीफ की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया, "बहुत विनम्रता के साथ, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ, लेबनान और दूसरी जगहों सहित हर जगह तुरंत सीजफायर पर सहमत हो गए हैं, जो तुरंत लागू होगा। मैं इस समझदारी भरे कदम का दिल से स्वागत करता हूं और दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता हूं और उनके प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद आने के लिए आमंत्रित करता हूं ताकि सभी विवादों को सुलझाने के लिए एक पक्के समझौते पर आगे बातचीत की जा सके।"
With the greatest humility, I am pleased to announce that the Islamic Republic of Iran and the United States of America, along with their allies, have agreed to an immediate ceasefire everywhere including Lebanon and elsewhere, EFFECTIVE IMMEDIATELY.
I warmly welcome the…— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) April 7, 2026
08 Apr 2026 06:57 AM (IST)
08 Apr 2026 06:57 AM (IST)अमेरिका के साथ सीजफायर पर ईरान ने बयान जारी किया
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने ट्वीट किया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की ओर से बयान: "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की ओर से, मैं अपने प्यारे भाइयों, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का इस इलाके में युद्ध खत्म करने की उनकी लगातार कोशिशों के लिए शुक्रिया और तारीफ करता हूं। प्रधानमंत्री शरीफ के ट्वीट में भाईचारे वाले अनुरोध के जवाब में और U.S. के अपने 15-पॉइंट प्रपोज़ल के आधार पर बातचीत के अनुरोध के साथ-साथ POTUS के ईरान के 10-पॉइंट प्रपोज़ल के जनरल फ्रेमवर्क को बातचीत के आधार के तौर पर स्वीकार करने की घोषणा पर विचार करते हुए, मैं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की ओर से यह घोषणा करता हूं कि अगर ईरान के खिलाफ हमले रोक दिए गए, तो हमारी ताकतवर आर्म्ड फोर्सेज़ अपने डिफेंसिव ऑपरेशन बंद कर देंगी। दो हफ़्ते के लिए, ईरान की सेना के साथ समन्वय और टेक्निकल लिमिटेशन का पूरा ध्यान रखते हुए होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता बनाया जा सकेगा।"
Statement on behalf of the Supreme National Security Council of the Islamic Republic of Iran: pic.twitter.com/cEtBNCLnWT
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 7, 2026
08 Apr 2026 06:54 AM (IST)
08 Apr 2026 06:54 AM (IST)हिमंत बिस्वा सरमा को भूपेश बघेल ने घेरा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरमा ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं जिन्हें दोहराना भी मुश्किल है। एक मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए, लेकिन वे सार्वजनिक मंचों पर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बघेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के नेता के लिए इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है और इसकी निंदा होनी चाहिए।
#WATCH रायपुर, छत्तीसगढ़: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "... वे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं जो हम बोल भी नहीं सकते...वे मुख्यमंत्री हैं...जिस तरह से वे सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं… pic.twitter.com/K0IRfmWVRH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2026
Aaj ki taaja khabar 8th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mexico पिरामिड स्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी, एक कनाडाई पर्यटक की मौत और छह अन्य गंभीर रूप से घायल
Apr 21, 2026 | 07:10 AMNashik TCS Case में आरोपी निदा खान सस्पेंड, कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला टाला
Apr 21, 2026 | 07:08 AMनवभारत निशानेबाज: नारी शक्ति बिल हुआ बेअसर, राहुल ने बताया मोदी को जादूगर
Apr 21, 2026 | 07:04 AMUS-ईरान जंग का असली विजेता कैसे बना China? बिना एक भी गोली चलाए मारी बाजी, जानें जिनपिंग के वो 5 मास्टरस्ट्रोक
Apr 21, 2026 | 07:02 AMनींद में थे लोग और अचानक हिलने लगे घर, पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 5.2 तीव्रता का बड़ा भूकंप, लोगों में दहशत
Apr 21, 2026 | 07:02 AMकभी करते थे नौकरी, आज हैं करोड़ों दिलों की धड़कन, बैंक अधिकारी से Shivaji Satam कैसे बने ‘एसीपी प्रद्युम्न’?
Apr 21, 2026 | 07:00 AMमहाराष्ट्र में 21 अप्रैल से Government Employees की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकार ने दी सख्त चेतावनी
Apr 21, 2026 | 06:58 AMवीडियो गैलरी

मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
Apr 20, 2026 | 10:05 PM











