- Hindi News »
- India »
- Explosion In A Medicine Factory In Telangana 2 Killed In The Accident Many Injured
तेलंगाना के एक दवा फैक्ट्री में विस्फोट, हादसे में 2 की मौत; 14 लोग घायल
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची फार्मा कंपनी में दुर्घटनास्थल पर कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।
- Written By: मनोज आर्या

घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
संगारेड्ड: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा उत्पादन प्लांट में हुए संदिग्ध विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 14 लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पशम्यलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची फार्मा कंपनी में दुर्घटनास्थल पर कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक दवा कंपनी है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और अभी उनकी स्थिति का पता नहीं है। बचाव अभियान जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह विस्फोट था, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह विस्फोट ही था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के लिए हरसंभव कदम उठाने तथा उन्हें आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
धमाके में ढह गई पूरी इमारत
चश्मदीदों ने बताया कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक फैल गई थी। कुछ मजदूर इस धमाके की वजह से कई मीटर उछलकर दूर जा गिरे थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री दवाओं के लिए पाउडर बनाने का काम करती थी और इस ब्लास्ट में पूरी इमारत ही ढह गई है। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां, मेडिकल टीम और एंबुलेंस घटना स्थल पर मौजूद है। 100 से ज्यादा लोग धमाके के वक्त मौजूद थे। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई गई है और उन्हें हैदराबाद अस्पताल रेफर किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 8 अप्रैल LIVE: अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते के लिए हुआ सीजफायर
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर ED का शिकंजा, 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क; मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा ऐक्शन
आज की ताजा खबर 7 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
थाने में टॉर्चर से गई थी बाप-बेटे की जान, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा; क्या है पूरी घटना?
रिश्वत लेते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल, थाने में आया हार्ट अटैक
हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल
फैक्ट्री के आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सुबह का वक्त होने की वजह से फैक्ट्री में काम करने के लिए काफी मजदूर पहुंच गए थे। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हादसे के आसपास वाली पूरी जगह को खाली कराया है। हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मजदूरों के बीच चीख पुकार मच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। धमाके वाली जगह मलबे का ढेर जमा हो गया है।
Explosion in a medicine factory in telangana 2 killed in the accident many injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शैक्षणिक अव्यवस्था पर बवाल, नासिक में छात्रों का प्रदर्शन, कुलपति के इस्तीफे की मांग तेज
Apr 08, 2026 | 11:26 AMExplainer: 650B$ स्वाहा और हजारों मौतों के बाद हुई डील, जानें अमेरिका-ईरान युद्ध ने आपकी जेब पर कैसे डाला डाका
Apr 08, 2026 | 11:22 AMमुंह मत खुलवाओ वरना…नाना पटोले का UBT पर बड़ा हमला, उद्धव और शरद पर दागे तीखे सवाल, कहा- कोई ‘आंग’ पर आया तो
Apr 08, 2026 | 11:21 AMसिर्फ एक्टिंग नहीं, करनी होगी साधना…नीम करोली बाबा की फिल्म को लेकर प्रेमानंद महाराज की बड़ी चेतावनी
Apr 08, 2026 | 11:21 AMमहाराष्ट्र की समुद्री सीमा पर अब ड्रोन की पैनी नजर, अवैध फिशिंग करने वालों की खैर नहीं, मंत्री राणे का आदेश
Apr 08, 2026 | 11:13 AMनासिक: लासलगांव से हापुस आम ने भरी ‘ग्लोबल’ उड़ान, किसानों के लिए राहत
Apr 08, 2026 | 11:13 AMतीसरी शादी के लिए मां बनी ‘जल्लाद’; 11 महीने के मासूम को पत्थर पर पटका, फिर बैग में भरकर कुएं में फेंका
Apr 08, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














