- Hindi News »
- World »
- Pakistan Mediates Us Iran Ceasefire Islamabad Talks Shehbaz Trump Middle East
इस्लामाबाद बनेगा शांति का गवाह! 10 अप्रैल को आमने-सामने होंगे अमेरिका और ईरान, क्या टल जाएगा महायुद्ध?
पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद अब 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक सीधी बातचीत होगी। पीएम शहबाज शरीफ ने लेबनान सहित सभी क्षेत्रों में युद्ध-विराम की पुष्टि की है।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Iran Ceasefire Pakistan Mediates: अमेरिका और ईरान के बीच 15 दिनों के लिए लागू सीजफायर के बाद अब दोनों देश 10 अप्रैल शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आमने-सामने बातचीत करेंगे। इसका ऐलान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया के जरिए किया। उन्होंने बताया कि अमेरिका, ईरान और उनके सहयोगी देशों ने लेबनान समेत सभी क्षेत्रों में तुरंत सीजफायर लागू करने के लिए सहमति जताई है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने इस पूरे मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है और कूटनीतिक समाधान तक पहुंचने में सक्रिय योगदान दिया है। अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाना को पाकिस्तान के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
सीजफायर पर शहबाज शरीफ ने जताई खुशी
शहबाज शरीफ ने अपने बयान में कहा, “पूरी विनम्रता के साथ मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर, लेबनान और अन्य क्षेत्रों में तुरंत सीजफायर लागू करने के लिए सहमत हो गए हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
With the greatest humility, I am pleased to announce that the Islamic Republic of Iran and the United States of America, along with their allies, have agreed to an immediate ceasefire everywhere including Lebanon and elsewhere, EFFECTIVE IMMEDIATELY.
I warmly welcome the… — Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) April 7, 2026
उन्होंने कहा कि यह कदम विवादों के स्थायी समाधान और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने बेहद समझदारी और सूझबूझ दिखाते हुए शांति की दिशा में रचनात्मक कदम उठाए हैं और इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता सतत शांति की दिशा में सकारात्मक परिणाम देगी।
ईरान ने भी युद्धविराम को मंजूरी
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी दो हफ्तों के युद्ध-विराम को मंजूरी दे दी है और पुष्टि की है कि वह शुक्रवार से अमेरिका के साथ इस्लामाबाद में बातचीत करेगा। हालांकि, ईरान ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब युद्ध का अंत नहीं है। उनका कहना है कि “हमारे हाथ अभी भी ट्रिगर पर हैं, और अगर दुश्मन से ज़रा सी भी गलती हुई, तो उसका पूरा जवाब दिया जाएगा।”
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने रुख में बदलाव दिखाया है। उन्होंने पहले पुलों, पावर प्लांट और अन्य नागरिक ठिकानों पर हमले की धमकी दी थी, लेकिन अब सीजफायर पर सहमति जताई है। उन्होंने शर्त रखी है कि इसके लिए ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलने के लिए तैयार होना होगा।
यह भी पढ़ें- अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर, दो हफ्ते तक नहीं होंगे हमले, होर्मुज पर भी बनी बात
सकारात्मक बातचीत की उम्मीद
हालांकि यह दो हफ्तों का युद्धविराम पूरी तरह तनाव खत्म नहीं करता, लेकिन इसे क्षेत्र में स्थिरता लाने और संभावित स्थायी शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पाकिस्तान की मध्यस्थता में होने वाली इस्लामाबाद वार्ता दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान का रास्ता खोल सकती है और आने वाले दिनों में सकारात्मक संकेतों की उम्मीद जगाती है।
Pakistan mediates us iran ceasefire islamabad talks shehbaz trump middle east
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लॉन्च होने जा रही शिवराज सिंह चौहान की महा-कृति ‘अपनापन’, 26 मई को दिल्ली में विमोचन; PM Modi पर है यह किताब
May 25, 2026 | 08:23 PMकुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
May 25, 2026 | 08:13 PMबांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
May 25, 2026 | 08:07 PMराष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
May 25, 2026 | 08:00 PMKatni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
May 25, 2026 | 07:55 PMमुंबई मेट्रो बनी स्मार्ट: APCMS तकनीक शुरू, खराब होने से पहले ही एआई पहचान लेगा तकनीकी खामी
May 25, 2026 | 07:54 PMPadma Awards 2026: धर्मेन्द्र से शिबू सोरेन तक… देश की ये 66 हस्तियां पद्म पुरस्कार से हुईं सम्मानित
May 25, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












