-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- V Narayanasamy Puducherry Chief Minister Biography Political Career
पुडुचेरी चुनाव: वकालत से सत्ता के शिखर तक कैसे चमके V Narayanasamy? ‘सियासी संकट’ के बीच की अनकही कहानी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
V Narayanasamy biography: वी नारायणसामी पुडुचेरी के 10वें मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। वकालत से करियर शुरू कर उन्होंने केंद्र में मंत्री और राज्य में सीएम तक का शानदार सफर तय किया।

वी. नारायणसामी, फोटो- सोशल मीडिया
Puducherry Ex Chief Minister history: पुडुचेरी की राजनीति में जब भी किसी कद्दावर और अनुभवी चेहरे का जिक्र होता है, तो वी. नारायणसामी (V Narayanasamy) का नाम सबसे ऊपर आता है। 30 मई 1947 को जन्मे नारायणसामी ने अपने जीवन के सात दशक से अधिक समय को सार्वजनिक सेवा और राजनीति के लिए पूरी तरह समर्पित कर दिया है।
उनकी कहानी केवल एक राजनेता की नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स की है जिसने वकालत के पेशे से निकलकर देश की राजधानी दिल्ली और अपने गृह राज्य पुडुचेरी की किस्मत बदलने में अहम भूमिका निभाई।
अदालती गलियारों से संसद तक का लंबा सफर
नारायणसामी (V Narayanasamy) का जन्म पुडुचेरी के एक साधारण लेकिन संस्कारी परिवार में श्री वेलु और श्रीमती ईश्वरी के घर हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा टैगोर आर्ट कॉलेज से हुई, जिसके बाद उन्होंने कानून की बारीकियों को समझने के लिए मद्रास लॉ कॉलेज और अन्नामलाई यूनिवर्सिटी का रुख किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें कानूनी नियमों के कारण अपनी वकालत की प्रैक्टिस को निलंबित करना पड़ा, लेकिन उनके भीतर का ‘कानून का जानकार’ हमेशा उनके फैसलों और बयानों में झलकता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
उनकी राजनीतिक यात्रा 1985 में पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में शुरू हुई थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार तीन बार इस सदन में पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया। व्यक्तिगत जीवन में उन्होंने स्वर्गीय एन. कलैसेल्वी से विवाह किया और उनके दो बच्चे हैं, जो उनके संघर्षपूर्ण जीवन में हमेशा संबल बने रहे।
मनमोहन सरकार में भरोसेमंद मंत्री और संकटमोचक की भूमिका
दिल्ली की राजनीति में नारायणसामी को एक शांत लेकिन बेहद प्रभावी ‘संकटमोचक’ के तौर पर पहचाना जाता था। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में राज्य मंत्री जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा, उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय और कार्मिक एवं जन शिकायत मंत्रालय में भी अपनी विशिष्ट सेवाएं दीं।

केंद्र में रहते हुए उन्होंने कई जटिल प्रशासनिक मुद्दों को अपनी सूझबूझ से सुलझाया और कांग्रेस आलाकमान के सबसे भरोसेमंद सिपाहियों में शामिल रहे। उनके पास योजना आयोग के सदस्य के रूप में भी कार्य करने का गहरा अनुभव है, जो उनकी प्रशासनिक दक्षता और विकास के प्रति उनकी दूरगामी सोच का सबसे बड़ा प्रमाण माना जाता है।
मुख्यमंत्री की कुर्सी और वो यादगार सियासी इस्तीफा
साल 2016 V Narayanasamy के राजनीतिक जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ जब उन्हें पुडुचेरी का 10वां मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। हालांकि, उनका यह कार्यकाल फूलों की सेज नहीं था और उन्हें तत्कालीन उपराज्यपाल किरण बेदी के साथ लगातार होने वाले प्रशासनिक मतभेदों का सामना करना पड़ा। उन्होंने हमेशा केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारों और जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
यह भी पढ़ें: चुनाव के बीच बुरे फंसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, BJP ने दर्ज कराई FIR; क्या है पूरा मामला?
फरवरी 2021 में जब उनकी सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया, तो उन्होंने किसी भी तरह की जोड़-तोड़ करने के बजाय गरिमा के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लगभग 6.19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति वाले नारायणसामी आज भी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं।
V narayanasamy puducherry chief minister biography political career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई को ग्लोबल सिटी बनाने की तैयारी: बाढ़ रोकने के लिए 13,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, 2047 तक बड़ा विजन
Jul 09, 2026 | 11:24 AMसागर : शाहपुर डबल मर्डर केस में पीड़ित परिवार की न्याय की गुहार, अनुकंपा नौकरी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Jul 09, 2026 | 11:18 AMGold-Silver Rate: रिकॉर्ड स्तर से औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी 2 लाख तो सोना 50 हजार रुपये सस्ता
Jul 09, 2026 | 11:09 AMअयोध्या में मर्यादा तार-तार! राम मंदिर पर अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा! बोले- 99.9% लोग BJP के निकलेंगे
Jul 09, 2026 | 11:07 AMपुणे: डोंबिवली डॉक्टर पिटाई मामला; शिवसेना के नगरसेवक समेत 4 गिरफ्तार, विधानसभा तक गूंजा मुद्दा
Jul 09, 2026 | 10:51 AMईरान के 90 ठिकानों पर अमेरिका की भीषण बमबारी; तेहरान ने कुवैत-बहरीन को बनाया निशाना; मिडिल ईस्ट में हड़कंप
Jul 09, 2026 | 10:50 AMJagannath Rath Yatra 2026: कौन खींच सकता है भगवान जगन्नाथ का रथ? पुरी जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम
Jul 09, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














